Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: भारत को मिली तीसरी सफलता, Rachin Ravindra आउट

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-25 14:45 IST

Ind vs Nz, Sports, Cricket, India vs New Zealand, Test Match 

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में बेहतरीन स्थिति में नजर आ रही है। बता दें कि पहले टेस्ट मुकाबले में भारत के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। जिसके कारण भारतीय टीम काफी खराब स्थिति में रही और नतीजा भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की नजर जीत पर होगी। 

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम 259 रन पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों में अर्धशतक जड़े। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे। टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। वहीं यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल दोनों ही खिलाड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन कमाल का रहा। वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट चटकाकर कीवियों की परेशानी बढ़ा दी।

Ind vs Nz Test Day 2 Live: भारत को मिली तीसरी सफलता, Rachin Ravindra आउट 

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका 89 के स्कोर पर लगा है। वाशिंगटन सुंदर ने रचिन को फिर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया है। अब क्रीज पर लैथम का साथ देने डेरिल मिशेल मौजूद हैं। 

Ind vs Nz Test Day 2 Live: भारत को मिली दूसरी सफलता, न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 78 के स्कोर पर लगा है। आर अश्विन ने विल यंग को 23 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया है। अब क्रीज पर लैथम का साथ देने रचिन रविंद्र मौजूद हैं। 

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड टीम 

न्यूजीलैंड को पहला झटका 36 रन के स्कोर पर लगा। कीवी का स्कोर दूसरी पारी में 75 के पार पहुंच गया है। भारत यहां एक दो विकेट चटकाने की कोशिश में है। 

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: भारत 156 पर ऑलआउट, कीवी टीम की दूसरी पारी शुरू

103 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का आगाज कर चुका है। डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल सेंटनर ने 7 विकेट लेकर भारतीय पारी को 156 के स्कोर पर समेट दिया है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड पहले 5 ओवर में 25 रन बना चुका है। 

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: मुश्किल में टीम इंडिया, भारत 117/7

दूसरे दिन का पहला सेशन तक भारतीय टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई। कीवी टीम ने 91 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। न्यूजीलैंड के स्पिन अटैक के आगे भारतीय टीम बेबस रही।

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live: फिर लड़खड़ाई टीम इंडिया, भारत को लगा पांचवां झटका

यशस्वी जायसवाल के बाद भारत को पांचवां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है। पंत को ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया। पंत ने 18 रन बनाए। यशस्वी के नाम 30 रन रहा। अब क्रीज पर सरफराज खान का साथ रवींद्र जडेजा देने आए हैं।

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 Live Score- फिर लड़खड़ाई टीम इंडिया, भारत का तीसरा विकेट गिरा 

रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल आउट होकर चलते बने। गिल को मिचले सेंटनर ने अपने जाल में फंसा लिया। 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिल 30 के निजी स्कोर पर LBW आउट हो गए। गिल के बाद विराट कोहली मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को कीवी स्पिनर ने आउट किया। 


IND vs NZ Live Score- कैसी रहेगी पिच 

पुणे टेस्ट के दूसरा दिन पिच की स्थिति बदल सकती है। पहले दिन गेंद ज्यादा घूमते हुए नजर नहीं आई, लेकिन दूसरे दिन पिच अपना रंग बदल सकती है। जिसका फायदा कीवी गेंदबाज को हो सकता है।

India vs New Zealand Live Score- पहले दिन वाशिंगटन सुंदर का कमाल

India vs New Zealand मैच के दूसरे टेस्ट मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन कमाल का रहा। वाशिंगटन सुंदर ने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। वाशिंगटन सुंदर ने 7 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं तीन विकेट आर अश्विन ने चटकाए।


Tags:    

Similar News