India Vs New Zealand 2nd Test Highlights: दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल समाप्त, कीवी टीम के 140 रनों पर 5 विकेट गिरे

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-12-05 03:23 GMT
Live Updates - Page 2
2021-12-05 04:33 GMT

भारत का शतक पूरा

भारत का 100 रन पूरा हो गया है। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने कमाल की साझेदारी के साथ टीम को 100 रन दिलाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान मयंक अग्रवाल ने 90 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्का की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।


2021-12-05 04:30 GMT

मयंक अग्रवाल ने छक्के से पूरा किया अपना अर्धशतक वहीं पुजारा Fifty के करीब है।


2021-12-05 04:07 GMT

भारत-न्यूजीलैंड  के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की हुई शुरुआत

भारत-न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत हो गई है। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाने के लिए मैदान में उतरे हैं। तीसरे दिन के पहले ओवर में दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी से टीम ने 9 रन की बढ़त हासिल की।

भारत का स्कोर- 78/0

ओवर- 21


Tags:    

Similar News