IPL 2023 Auction Live Updates: ऑक्शन में सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन का जलवा, स्टोक्स रहे तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में कई बड़े स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इस नीलामी में सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन, स्टोक्स, हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों के काफी महंगे दामों में बिकने की संभावना है। नीलामी से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए...

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-23 12:15 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में कई बड़े स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इस नीलामी में सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन, स्टोक्स, हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों के काफी महंगे दामों में बिकने की संभावना है। नीलामी से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए...

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी निगाहें:

बता दें आज होने वाले इस मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर सभी टीमों की नज़र होगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, इंग्लैंड के सेम कुर्रान, बेन स्टोक्स और भारत के मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे पर नज़रें टिकी रहेगी। आईपीएल 2023 की नीलामी ग्रैंड हयात होटल कोच्चि, केरल में होगी। आईपीएल 2023 की नीलामी भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगी।

Live Updates
2022-12-23 12:54 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: काइल जेमिसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीदा, पिछली साल नहीं लिया था हिस्सा

आईपीएल 2021 की नीलामी से चर्चा में आए इस कीवी ऑलराउंडर को इस बार धोनी की टीम ने ख़रीदा है। काइल जेमिसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। जेमिसन आईपीएल 2022 में भाग नहीं ले पाए थे। 

2022-12-23 12:23 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में ख़रीदा 

2022-12-23 12:00 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: मुकेश कुमार की हुई चांदी, दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये में ख़रीदा

बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के लिए आईपीएल की नीलामी बड़ी सौगात लेकर आई। हाल ही में टीम इंडिया में चयन होने पर सुर्ख़ियों में आए मुकेश कुमार को अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को खरीदने के लिए 5.5 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई।  

2022-12-23 11:54 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: शिवम मावी पर बरसा पैसा, गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में खरीदा

भारत के युवा तेज़ गेंदबाज़ शिवम मावी पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर पैसा बरसा। शिवम मावी का इस बार बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। लेकिन गुजरात की टीम ने उन्हें बेस प्राइस से 15 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। गुजरात टाइटंस ने शिवम को छह करोड़ रुपये में खरीदा है। 

2022-12-23 11:45 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: आक्रामक बल्लेबाज नारायण जगदीशन को KKR ने 90 लाख में खरीदा

विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में शतकों की झड़ी लगाने वाले नारायण जगदीशन को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया। नारायण जगदीशन को इस बार KKR ने ख़रीदा है। इस नीलामी में ये केकेआर के पहले खिलाड़ी है। तमिलनाडु के आक्रामक बल्लेबाज नारायण जगदीशन को 90 लाख में खरीदा है। 

2022-12-23 11:29 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: विवरांत शर्मा की लगी लॉटरी, 2.60 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

भारत के भविष्य के स्टार और जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर विवरांत शर्मा की इस नीलामी में लॉटरी लग गई। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है। विवरांत को खरीदने के लिए केकेआर ने भी बोली लगाई थी। बता दें विवरांत बाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं।

2022-12-23 11:27 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates:  शेख रशीद को चेन्नई ने खरीदा

आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कुछ ख़ास नहीं रहा है। कई युवा खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा रहे शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। शेख रशीद अंडर-19 चैंपियन भारतीय टीम के उपकप्तान रहे थे।

2022-12-23 11:01 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: आदिल रशीद को दो करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। रशीद हैदराबाद की मदद कर सकते हैं। इस बार नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट इस नीलामी को देखने के बाद थोड़े निराश जरूर होंगे। क्योंकि उनको कोई खरीददार नहीं मिला।   

2022-12-23 10:59 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: ये बड़े क्रिकेट स्टार रहे अब तक अनसोल्ड, किसी भी टीम ने नहीं दिखाई खरीदने में दिलचस्पी

जो रूट (इंग्लैंड) - बेस प्राइस- 1 करोड़

राइले रोसो (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस- 2 करोड़

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - बेस प्राइस- 1.5 करोड़

लिटन दास (बांग्लादेश) - बेस प्राइस- 50 लाख

कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस- 50 लाख

क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)- बेस प्राइस- 2 करोड़

एडम मिल्ने (न्यूज़ीलैंड)- बेस प्राइस- 2 करोड़

2022-12-23 10:50 GMT

IPL 2023 Auction Live Updates: हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने ख़रीदा, 5.25 करोड़ रुपये की लगाई बोली

साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन पर भी जमकर धनवर्षा हुई। सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच बोली लगी। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने सर्वाधिक 5.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।   

Tags:    

Similar News