IPL 2023 Retention List: जानें मिनी ऑक्शन के पहले किस टीम ने किसे किया रिटेन और रिलीज, देखें लिस्ट

IPL 2023 Retention List: आईपीएल 2023 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है। वहीं आज (15 November) IPL टीमों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल करने की आखिरी तारीख है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-15 13:24 GMT

IPL Retained and Released Players List (Image: Social Media)

IPL 2023 Retention List: आईपीएल 2023 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है। वहीं आज (15 November) IPL टीमों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल करने की आखिरी तारीख है। जिसके बाद खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज को लेकर सब कुछ साफ हो जाएगा। हालांकि अबतक कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किया जा चुका है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा।

रिलीज खिलाड़ी: ऋतिक शौकीन, फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, मयंक मार्कंडे और टाइमल मिल्स।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

रिटेन खिलाड़ी: संजू सैमसन,युजवेंद्र चहल,आर. अश्विन,यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा,जिमी नीशम और ओबेड मैकॉय।

रिलीज खिलाड़ी: डेरिल मिचेल, नवदीप सैनी,कॉर्बिन बॉस और रस्सी वैन डर डुसेन।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings)

रिटेन खिलाड़ी - महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवोन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस। 

रिलीज खिलाड़ी:मिचेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने और नारायण जगदीशन।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders)

रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, वरूण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, रिंकू सिंह और उमेश यादव। 

रिलीज खिलाड़ी: शिवम मावी, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी,एरॉन फिंच, चामिका करुणारत्ने और अजिंक्य रहाणे।

रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)

रिटेन खिलाड़ी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी, दिनेश कार्तिक, हर्शल पटेल, वानिंदु हसारंगा, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और रजत पाटीदार। 

IPL 2023

रिलीज खिलाड़ी: कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, आकाश दीप और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

रिटेन खिलाड़ी: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल, रोवमन पॉवेल, मिचेल मार्श, सरफराज खान, एनरिक नॉर्किया, कुलदीप यादव।

रिलीज खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, टिम सिफर्ट, केएस भरत, मंदीप सिंह और अश्विन हेब्बर।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

रिटेन खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, राशिद खान,रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद शमी, राहुल तेवतिया और मैथ्यू वेड।

रिलीज खिलाड़ी: विजय शंकर, गुरकीरत मान सिंह, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, नूर अहमद, साईं किशोर और वरुण आरोन।

Tags:    

Similar News