IPL 2024 Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस की टीम कर रही है प्रैक्टिस, लेकिन कहां गायब हैं रोहित शर्मा? हो गया खुलासा

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल के इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम कैंप में प्रैक्टिस करने में जुटी है, लेकिन अभी तक कैंप से नहीं जुड़े हैं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-03-13 07:30 GMT

IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की उलटी गिनती चल रही है। 22 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन के लिए इस वक्त सभी खिलाड़ी मैदान में अपने-अपने खेमे के साथ तैयारी में लग चुके हैं। आईपीएल के लिए सभी टीमों का कैंप लगा हुआ है, जहां इस बार के खिताब को उठाने की कोशिश में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी तरह से 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का कैंप भी लग चुका है, जहां अब धीरे-धीरे मुंबई के सभी खिलाड़ी जुड़ रहे हैं और प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है।

रोहित शर्मा अब तक नहीं पहुंचे हैं मुंबई इंडियंस के कैंप के साथ

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या भी अपनी घर वापसी के बाद मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर कैंप में साथ हो चुके हैं। हार्दिक के अलावा ब्ल्यू आर्मी के तमाम खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ भी एक साथ आ चुके हैं, लेकिन अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम के सबसे बड़े चेहरे और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कैंप के साथ नजर नहीं आए हैं। रोहित शर्मा का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन वो अब तक प्रैक्टिस में नहीं पहुंचे हैं।

अब तक क्यों नहीं जुड़े हैं कैंप साथ, कहां हैं रोहित शर्मा?

पिछले ही दिनों इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच को तीसरे ही दिन टीम इंडिया ने एक पारी और 64 रन से अपने नाम कर लिया। इसके बाद से टीम इंडिया के वो तमाम खिलाड़ी जो आईपीएल में खेलने वाले हैं, वो अपनी-अपनी टीमों के कैंप में जुड़ गए हैं, लेकिन मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा अब तक तो टीम के साथ नहीं आए हैं।

मुंबई-विदर्भ के बीच रणजी का फाइनल मैच देखते नजर आए रोहित

अब हिटमैन कहां हैं?, इस वक्त वो क्या कर रहे हैं, और अब तक वो कैंप में क्यों नहीं पहुंचे हैं? ये तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा कहां हैं इसका खुलासा हो चुका है। हिटमैन फिलहाल क्या कर रहे हैं इसे लेकर एक बड़ी अपडेट मिल गई है। रोहित शर्मा समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मुकाबले के फाइनल मैच को देखने में व्यस्त हैं। मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी 2024 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा को वहां मैच का मजा लेते हुए देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


रोहित को मुंबई ने कप्तानी से किया बेदखल, क्या इससे नाराज हैं रोहित?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी कप्तानी में 5 टाइटल जीताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया और हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया गया है। इसके बाद से ही रोहित शर्मा भी नाराज बताएं जा रहे हैं। सोशल मीडिया में तो उनके चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़नें की खबरें भी चर्चा में रही। रोहित शर्मा इस वक्त इंजरी से भी जूझ रहे हैं, ऐसे में वो कब तक मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल होंगे, इस वक्त कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Tags:    

Similar News