IPL 2024 Update: हिला देने वाली खबर! क्या नाराज रोहित शर्मा छोड़ेंगे MI ?

IPL 2024 Rohit Sharma: रोहित शर्मा को कप्तानी से बिना कोई विशेष कारण बताए हटाया गया इसके बाद से यह मामला काफी ज्यादा गर्म है अब इस पर एक बड़ा अपडेट आया है

Update: 2024-04-04 05:59 GMT

Rohit Sharma Mumbai Indians  (Photo. Social Media)

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 की शुरुआत से करीब 4 महीने पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करके हार्दिक पांड्या को अपने सक्वाड में शामिल किया। इसके कुछ दिनों बाद हार्दिक पांड्या को आश्चर्यजनक रूप से मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बना दिया गया। इस दौरान 5 बार इस टीम को आईपीएल खिताब जीता चुके रोहित शर्मा को कप्तानी से बिना कोई विशेष कारण बताए हटाया गया। इसके बाद से यह मामला काफी ज्यादा गर्म है, अब इस पर एक बड़ा अपडेट आया है।

रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा जल्द ही मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को छोड़ेंगे। हाल ही में न्यूज़ 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा के किसी करीबी खिलाड़ी ने बताया कि रोहित शर्मा जल्द ही मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को छोड़ने वाले हैं। शर्मा के करीबी ने यह भी बताया कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का माहौल बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

हालांकि, न्यूज़ 24 ने रोहित शर्मा के इस करीबी खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया। लेकिन नामी संस्थान ने यह खुलकर बताया कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट से भी बेहद नाराज है। रोहित शर्मा इस बात से दुखी हैं कि कप्तानी से हटाने से पहले उनसे किसी ने कोई विशेष चर्चा भी नहीं की। वहीं इस न्यूज़ में कितनी सच्चाई है? इस बात की पुष्टि न्यूज़ ट्रैक नहीं करता, लेकिन यह तो तय है कि मुंबई इंडियंस के सक्वाड में आपसी तालमेल की बेहद कमी चल रही है।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शर्मा के लिए सकारात्मक इनपुट आए थे। फ्रेंचाइजी ने तब मुंबई इंडियंस को यह भी ऑफर दिया था कि वह रोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान भी बनाएंगे। हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ रोहित शर्मा को लेकर ट्रेड करने से इनकार कर दिया। जिसके कारण रोहित इस आईपीएल सीजन मुंबई का ही हिस्सा हैं।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो आईपीएल 2024 में खेले अब तक के तीनों मैचों में इस टीम को करारी हार मिली है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं हार्दिक पांड्या को इन तीनों मैचों में स्टेडियम में आए फैंस द्वारा बहुत ज्यादा दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ रहा। इन सब के पीछे का कारण रोहित शर्मा से अचानक छीनी गई कप्तानी को ही बताया जा रहा है।

Tags:    

Similar News