IPL 2025 Top 10 Batsman: IPL में इन टॉप 10 बैट्समैन पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2025 Top 10 Batsman: आईपीएल 2025 का आगाज कुछ ही महीनों में होने वाला है। लेकिन इसके पहले ही इस लीग से जुड़ी कई खबरें बाहर आ रही हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-05 13:28 IST

IPL 2025 Top 10 Batsman, Most run scorer in Indian premier league, IPL, IPL 2025, Sports , Cricket 

IPL 2025 Top 10 Batsman: आईपीएल 2025 का आगाज कुछ ही महीनों में होने वाला है। लेकिन इसके पहले ही इस लीग से जुड़ी कई खबरें बाहर आ रही हैं। वहीं इस आईपीएल टॉप 10 बैट्समैन पर सबकी नजर रहने वाली है। तो ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2025 के टॉप 10 बैट्समैन के बारे में विस्तार से:

IPL 2025 में इन टॉप 10 बैट्समैन पर रहेगी सबकी नजर (IPL 2025 Top 10 Batsman):

Virat Kohli 

आईपीएल 2025 में हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर Virat kohli पर रहने वाली है। विराट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कई बार विराट पारी खेलते हुए देखा गया है। इस बार भी RCB चाहेगी कि विराट बड़ी पारी खेलें और RCB को IPL खिताब दिलाए।

Rishabh Pant 

Delhi Capitals के कप्तान और खिलाड़ी Rishabh Pant पिछले लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेले गए टेस्ट सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया में शानदार वापसी की और भारत के लिए महत्वपूर्ण रन भी बनाए। ऐसे में ipl 2025 में भी उनसे इसी कड़ी को बनाए रखने की उम्मीद की जाएगी।

Yashsavi Jaisawal 

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजर होगी। यशस्वी के लिए ये साल काफी बेस्ट रहा है। यशस्वी से ipl 2025 में काफी उम्मीद होगी। 

Rohit Sharma 

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा से फैंस को काफी उम्मीद रहने वाली है। रोहित का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से काफी शानदार है। ऐसे में ipl 2025 में भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

Travis Head

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्रेविस हेड का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बड़ी पारी खेलकर जीत दिलाई है। ऐसे में ipl 2025 में फैंस की नजर उन पर होगी।


Harry Brook

इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक पर पिछले साल भी फ्रेंचाइजी की नजर थी। आईपीएल 2025 में भी इस खिलाड़ी पर नजर रहने वाली है।

Rachin Ravindra

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने भी विश्व क्रिकेट में खुद को बेस्ट साबित कर दिया है। अब सबकी नजर आईपीएल 2025 में रचिन पर होगी। रचिन को विश्व क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है।

Quinton de cock

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक पर भी सबकी नजरें होने वाली हैं। डी कॉक ने अपनी टीम के लिए काफी बेहतरीन पारियां खेली हैं। 

Shubman Gill 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक काफी शानदार रहा है। आईपीएल 2025 में भी उनकी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Cameron Green

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर भी फ्रेंचाइजी की नजर होगी। ग्रीन ने आईपीएल में कई शानदार पारियां खेली हैं। ऐसे में ipl 2025 में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद सबको होगी।

Tags:    

Similar News