धोनी की इनकम जानकर चौंक जाएंगे, इन सात जगहों से करते हैं इतने की कमाई

धोनी आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। अगर क्रिकेट के अलावा उनके आय के स्रोत बात करें तो उन्होंने कई तरह के बिजनेस खड़े किए हुए हैं। जिसकी वजह से एमएस की नेट वर्थ 111 मिलियन डॉलर यानी 8 अरब 35 करोड़ रुपये के लगभग है।

Update: 2020-08-15 17:23 GMT
एमएस धोनी की फाइल फोटो

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी(एमएस धोनी) ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। हालांकि वो आईपीएल खेलते रहेंगे। धोनी बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पांचवें वनडे मैच में विशाखापत्तनम में 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेलकर इस खिलाड़ी ने सबकी जुबां पर एक सवाल छोड़ दिया, ‘वो लंबे बालों वाला लड़का, धोनी कौन है?’

ये भी पढ़ेंः सैनिकों को बड़ा तोहफा: 12 लाख रुपये का लाइफ कवर, एचडीएफसी ने किया एलान

एमएस धोनी की फाइल फोटो

उनकी कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का जीत चुका है। इतना ही नहीं भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था।

धोनी आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। अगर क्रिकेट के अलावा उनके आय के स्रोत बात करें तो उन्होंने कई तरह के बिजनेस खड़े किए हुए हैं। जिसकी वजह से एमएस की नेट वर्थ 111 मिलियन डॉलर यानी 8 अरब 35 करोड़ रुपये के लगभग है।

इतना ही नहीं आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नवई सुपर किंग्सर के साथ उनका 15 करोड़ रुपयों का बांड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अकेले ऐड से 195 करोड़ रुपयों से भी ज्याादा की कमाई करते हैं।

एमएस धोनी की फाइल फोटो

फुटबॉल क्लब: धोनी का फुटबॉल के खेल में शुरु से इंटरेस्ट था और यही वजह है कि उन्होंंने इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नेई एफसी को खरीदा। धोनी इस टीम के को-ओनर हैं।

मनोरजन: महेंद्र सिंह धोनी ने गत वर्ष मनोरंजन की दुनिया में भी कदम बढ़ा दिया था। उन्होंंने धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोली थी और अब खबर तो ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि धोनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए मुंबई के अंधेरी में एक नया ऑफिस खोल लिया है।

धोनी की कंपनी का पहला प्रोजेक्ट हॉटस्टाकर डॉक्यूोमेंट्री द रोर ऑफ द लॉयन थी। उनकी कंपनी ओटीटी प्ले्टफॉर्म के लिए कंटेट और टेलीविजन शो तैयार करती है।

ये भी पढ़ें- सहमी सरकार: केरल हादसे से हुआ कोरोना विस्फोट, सीएम-मंत्री तक पहुंचा खतरा

एमएस धोनी की फाइल फोटो

रेसिंग टीम: धोनी को बाइक्से काफी पसंद है और अपने इस शौक के चलते इस खेल से भी उनका नाम जुड़ा हुआ है। धोनी साउथ के सुपरस्टापर नागार्जुन के साथ सुपरस्पोभर्ट वर्ल्डज चैंपियनशिप टीम माही रेसिंग टीम इंडिया के को ओनर भी हैं।

एमएस धोनी की फाइल फोटो

होटल: महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। जिसे देखते हुए धोनी ने झारखंड में कैप्टान कूल नाम का एक होटल भी खोल रखा है, जिसका नाम माही रेजीडेंसी है।

हॉकी टीम: धोनी ने हॉकी की दुनिया में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। वह हॉकी इंडिया लीग की टीम रांची रेज के मालिक हैं। यह टीम 2014 में रांची रहिंहो की जगह पर आई थी।

ये भी पढ़ेंः मोदीजी जान बचाओः कोरोना से लड़ाई में जान गंवा रहे निजी डॉक्टर्स, नहीं मिल पाता इलाज

 

Tags:    

Similar News