MS Dhoni: क्रिकेटर न बनते तो इस काम को करते, जानिये खास बातें

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेश्नल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उनकी गिनती भी भारत के सबसे कामयाब क्रिकेटर के रूप में हमेशा की जायेगी।

Update: 2020-08-15 16:05 GMT
जानिए एमएस धोनी की कुछ ख़ास बातें

नीलमणि लाल

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेश्नल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उनकी गिनती भी भारत के सबसे कामयाब क्रिकेटर के रूप में हमेशा की जायेगी। बने हुए हैं। जानते हैं एमएसडी के बारे में कुछ रोचक बातें।

महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी – वर्ल्ड टी20, क्रिकेट वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में आईसीसी की वर्ल्ड-टी20, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी का खिताब जीत चुका है।

ये भी पढ़ें: ‘कैप्टन कूल’ ने ऐसे बदली IND. क्रिकेट की तस्वीर, इन कामों में भी आजमा चुके हैं हाथ

...तो फ़ुटबाल में नाम कमाते धोनी

धोनी अगर क्रिकेटर नहीं बनते तो फ़ुटबाल में नाम कमाते। धोनी अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर ज़ाहिर है। फुटबाल की इंडियन सुपर लीग में वे चेन्यैन एफ़सी टीम के मालिक भी हैं।

धोनी को बैडमिंटन और मोटर रेसिंग से भी ख़ासा लगाव रहा है। उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है।

बालों के स्टाइल के लिए भी मशहूर रहे

धोनी अपने बालों के स्टाइल के लिए भी मशहूर रहे हैं। धोनी समय समय पर हेयर स्टाइल बदलते रहे हैं। काफी समय तक धोनी लम्बे बाल रखे रहे थे। वैसे धोनी फिल्म स्टार जान अब्राहम के बालों के फैन रहे हैं।

M.S. धोनी से जुडी खास बातें-

- धोनी 2011 में भारतीय सेना की टेरीटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी का कहना था कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।

ये भी पढ़ें: धोनी ने लिया सन्यास: क्रिकेट प्रेमियों का लगा झटका, टूटा फैंस का दिल

- धोनी 2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली थी।

- महेंद्र सिंह धोनी के पास दो दर्जन जबरदस्त बाइक हैं। इसके अलावा उन्हें कारों का भी बड़ा शौक है और उनके पास हमर जैसी कई महंगी कारें हैं।

- धोनी का नाम कई हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों से भी जुड़ा था। अंततः उन्होंने चार जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी की। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।

- धोनी मूलतः उत्तराखंड के हैं लेकिन उनके परवरिश झारखण्ड में रांची में हुई है। उनके पेरेंट्स रांची में ही रहते हैं।

- एमएस धोनी को बतौर क्रिकेटर पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। इसके बाद वे एयर इंडिया की नौकरी करने लगे। इसके बाद वे एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी बन गए।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी रैना का सन्यास: धोनी के साथ रिटायरमेंट का एलान, फैंस को तगड़ा झटका

- धोनी दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी, जिसमें अभी भी बहुत ज़्यादा की कमी नहीं हुई है।

- धोनी पर उनके नाम से पिक्चर भी बनी है जिसमें धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। ये काफी हिट फिल्म रही।

Full View

Tags:    

Similar News