'माही भाई' को सड़क पर देख बेकाबू हुई भीड़, सुरक्षाकर्मियों का लेना पड़ा सहारा

MS Dhoni Viral Video: इस वायरल वीडियो में लंदन की सड़क पर धोनी को देख बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें घेरे लिया। उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। कुछ फैंस उनके साथ तेज कदमों से चलते नजर आ रहे हैं।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2022-07-16 21:26 IST

MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट का वो नाम जिसे शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी कभी भुला पाए। क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी की फैन फॉलोविंग में आज भी कोई कमी नहीं है। पिछले कुछ दिनों से धोनी इंग्लैंड में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बीता रहे हैं। इंग्लैंड और इंडिया के बीच दूसरे मुकाबले को देखने वो लॉर्ड्स स्टेडियम भी पहुंचे थे। धोनी यहां पिछले काफी समय से परिवार के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले धोनी ने अपनी 10वीं सालगिरह और जन्मदिन भी लंदन में मनाया था। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें धोनी लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की उमड़ी भीड़:

इस वायरल वीडियो में लंदन की सड़क पर धोनी को देख बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें घेरे लिया। उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। कुछ फैंस उनके साथ तेज कदमों से चलते नजर आ रहे हैं। भीड़ को बेकाबू होते देख धोनी को सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेना पड़ा। अब इसका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस उनके पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। बता दें धोनी के भारत सहित दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

2020 में माही ने लिया था क्रिकेट से संन्यास:

भारत को ICC की तीनों बड़ी दिलाने वाले पूर्व कप्तान धोनी आज भी क्रिकेट फैंस की पहली पसंद हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को 2020 में अलविदा कह दिया था। लेकिन वो अभी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे है। इससे पहले धोनी का सुरेश रैना के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। धोनी और रैना दोनों एक साथ लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा मुकाबला देखने पहुंचे थे।

ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला:

बता दें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होगी। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें भारत को 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं इंग्लैंड और इंडिया की इस मैदान पर 4 बार भिड़ंत हुई हैं। इसमें इंग्लैंड ने 3 बार जीत हासिल की हैं। जबकि टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। इन आंकड़ों से साफ़ हो रहा है कि इस मैदान पर इंग्लैंड को हराने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को पूरा दमखम लगाना होगा। अब देखना होगा कि धोनी इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने मैदान पर आएंगे या नहीं..? 

Tags:    

Similar News