ODI Cricket World Cup Winners List: वनडे विश्वकप पर ऑस्ट्रेलिया का रहा हैं दबदबा, भारत दूसरे स्थान पर, देखें पूरी लिस्ट

ODI Cricket World Cup Winners List: क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई थी। उस समय क्रिकेट जगत में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का बोलबाला था। पहला विश्वकप साल 1975 में इंग्लैंड में खेला गया था।;

Update:2023-06-14 10:27 IST
ODI Cricket World Cup Winners List (Pic Credit: Google Image)

ODI Cricket World Cup Winners List: क्रिकेट में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई थी। उस समय क्रिकेट जगत में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का बोलबाला था। पहला विश्वकप साल 1975 में इंग्लैंड में खेला गया था। इसके बाद अलग-अलग देश को इसकी मेजबानी मिलती गई और हर चार साल से इसका आयोजन आईसीसी के द्वारा करवाया जाता हैं। इसे क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के रूप में भी जाना जाता हैं। आज हम आपको बताएंगे विश्वकप के इतिहास से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में....

Also Read

1975 में हुई थी शुरुआत:

वनडे विश्वकप का आयोजन हर चार साल से होता आ रहा हैं। सबसे पहले 1975 में इंग्लैंड की सरजमीं पर इसका आयोजन हुआ था। उस विश्वकप में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की। उसके बाद से अब तक लगातार 12 बार इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका हैं। आखिरी बार इसका मेजबान देश इंग्लैंड था। जहां इंग्लैंड ने खिताब अपने नाम किया था। अब 2023 में होने वाले विश्वकप का मेजबान भारत हैं। भारत में इस साल के अंत में इसका आयोजन होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता सबसे अधिक बार यह खिताब:

बता दें विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला हैं। अब तक कंगारू टीम पांच बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उसके बाद वेस्टइंडीज और भारत की टीम इस खिताब को 2-2 बार अपने नाम कर चुकी हैं। जबकि श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब अपने नाम किया हैं।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप विजेता पूरी लिस्ट:

1975- वेस्ट इंडीज

1979- वेस्ट इंडीज

1983- भारत

1987- ऑस्ट्रेलिया

1992- पाकिस्तान

1996- श्रीलंका

1999 - ऑस्ट्रेलिया

2003 - ऑस्ट्रेलिया

2007 - ऑस्ट्रेलिया

2011- भारत

2015- ऑस्ट्रेलिया

2019- इंग्लैंड

Tags:    

Similar News