Ranji Trophy Final 2022: मुम्बई के 374 रन के जबाव में MP की ठोस शुरुआत, यश दुबे और शुभम शर्मा ने जड़े शतक

Ranji Trophy Final 2022: लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार शुरुआत की 87 ओवर में एक विकेट खोकर के 265 रन बना लिए हैं, टीम के लिए यश दुबे 114 नाबाद और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर खेल रहे है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-06-24 08:58 GMT

शतक लगाने के बाद एक दूसरे से मिलते एमपी के बल्लेबाज़ यश दुबे और शुभम शर्मा (फोटों साभार सोशल मीडिया)

Ranji Trophy Final 2022: रणजी टॉफी 2022 का फाइनल मैच मध्य प्रदेश में और मुम्बई के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में मुम्बई ने बल्लेबाजी की और 374 रन बनाएं, टीम के लिए एक बार फिर से सरफराज खान ने शतक जड़ा। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार शुरुआत की 87 ओवर में एक विकेट खोकर के 265 रन बना लिए हैं, अब लक्ष्य से मात्र 109 रन ही पीछें है। आज मैच का तीसरा दिन है, और यह स्कोर दूसरे सीजन तक का है।

यश दुबे और शुभम शर्मा ने जड़े शतक 

मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरूआत की व आज तीसरे दिन दूसरे सीजन में 1 विकेट पर 265 रन बना लिए थें। टीम ने दूसरी दिन मात्र एक विकेट हिमांशु मंत्री 33 रन का खोया। जबकि फिर टीम के लिए यश दुबे व शुभम शर्मा ने शतक जड़े। शुभम शर्मा ने 215 गेंद का समाना करते हुए 116 रन बनाए, जिस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगा के खेल रहे है। जबकि यश दुबे ने 278 गेंद में 115 रन बनाकर खेल रहे है, जिसमें उन्होंने 12 चौके लगाए। यह दोनों बल्लेबाज नाबाद क्रीज पर मौजूद है। मध्य प्रदेश की टीम अभी मुंबई से 109 रन पीछे है।

रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में मध्य प्रदेश 

रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल मैच में मुंबई और मध्य प्रदेश की रणजी टीमें आमने-सामने हैं। मैच के दूसरे दिन मुंबई टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 374 रन बनाए थें। मुंबई के स्कोर में सरफराज की पारी का बहुत अहम योगदान रहा है। वह पहले दिन जब क्रीज पर आए, तो मुंबई की टीम 147 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी, जिस के बाद से ही सरफराज खान ने एक छोर संभाले रखा, जब कि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, पर सरफराज ने 243 गेंदों पर 134 रन बना एक और शतक जड़ दिया है।

Tags:    

Similar News