एशियन गेम्स: 11वां दिन, जानिए किस-किस समय होंगे भारतीय खिलाड़ियों के मैच

Update: 2018-08-29 10:26 GMT

नई दिल्ली: एशियन गेम्स के 11वें दिन (बुधवार) को भी भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए पसीना बहाएंगे। पदकों के लिहाज से 10वां दिन भारत के लिए अच्छा रहा। इस दिन भारत को कुल 9 पदक मिले। पुरुषों की 800 मीटर रेस में मनजीत सिंह ने गोल्ड जीता तो वहीं जिनसन जॉनसन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। शटलर पीवी सिंधु ने एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रचा। चलिए आपको बताते हैं बुधवार को एशियन गेम्स में कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी किस समय पर पदक के लिए पसीना बहाएंगे।

एथलेटिक्स

शाम 5.15 बजे : महिला 1500 मीटर: पी चित्रा, संजीवनी जाधव

शाम 5.20 बजे : 200 मीटर फाइनल महिला : दुती चंद

शाम 6.00 बजे : पुरुष 1500 मीटर: मंजीत सिंह, जे. जॉनसन

मुक्केबाजी

दोपहर 12.15 बजे : पुरुष 49 किग्रा भार वर्ग क्वार्टर फाइनल : अमित बनाम किम जैंग रियोंग

शाम 5.15 बजे : पुरुष 64 किग्रा भार वर्ग क्वार्टर फाइनल : धीरज बनाम बातरसुख चिनजोरिग

दोपहर 1.45 बजे : पुरुष 75 किग्रा भार वर्ग क्वार्टर फाइनल : विकास कृष्णन बनाम तंगलाथियान

दोपहर 2.15 बजे : महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल : सरजूबाला बनाम चंग युआन

हॉकी

शाम 6.30 बजे : महिला सेमीफाइनल : भारत बनाम चीन

हैंडबॉल

दोपहर 12.30 बजे : पुरुष ग्रुप 3 मुकाबला : भारत बनाम इंडोनेशिया

जूडो

सुबह 7.30 बजे : पुरुष अंडर-60 किग्रा : विजय कुमार यादव

सुबह 7.30 बजे : महिला अंडर-52 किग्रा : कल्पना देवी

कुराश

दोपहर 12.30 बजे : पुरुष 81 किग्रा : मनीष टोक्स बनाम सोबिरोव मुसो, कुणाल बनाम बयानमुंख

दोपहर 1.12 बजे : महिला 63 किग्रा : बिनिशा बनाम कोलिवंद अजर, मेघा टोकस बनाम टीबीडी

टेबल टेनिस

सुबह 10.00 बजे : मिक्स्ड डबल्स : पाटकर-अमलराज, मनिका बत्रा-एसके अचंता

वॉलीबॉल

दोपहर 3.00 बजे : महिला वर्ग : भारत वि. हांगकांग

ये भी पढ़ें...एशियन गेम्स 2018: निशानेबाज़ी में मेरठ के शार्दुल ने देश को दिलाई चांदी

 

 

Tags:    

Similar News