साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने अचानक क्रिकेट को कहा अलविदा, टी-20 में बनाया था ये ख़ास रिकॉर्ड

Dwaine Pretorius Retirement: साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड बनाने वाले तेज़ ऑलराउंडर ड्वेन प्रेटोरियस ने अचानक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। ड्वेन प्रेटोरियस ने अफ्रीका के लिए अपने छोटे से करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-09 09:24 GMT

Dwaine Pretorius Retirement

Dwaine Pretorius Retirement: साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड बनाने वाले तेज़ ऑलराउंडर ड्वेन प्रेटोरियस ने अचानक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। ड्वेन प्रेटोरियस ने अफ्रीका के लिए अपने छोटे से करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए। लेकिन इस धाकड़ खिलाड़ी ने सोमवार यानी आज अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 33 साल के ऑलराउंडर ड्वेन प्रेटोरियस अपनी गेंदबाज़ी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए भी खूब जाने जाते हैं। अब वो टी-20 लीग में अपना जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

अफ्रीका के लिए खेलना सपना था: ड्वेन प्रेटोरियस

बता दें ड्वेन प्रेटोरियस ने अपने रिटायरमेंट के एलान के बाद भावुक पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिंकः कि ''कुछ दिन पहले ही मैंने क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया था। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह फैसला बहुत कठिन होता है। अफ्रीका के लिए खेलना मेरा सपना था। अब मुझे भविष्य में टी-20 लीग में अपने खेल को निखारना है। इसलिए अब मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़कर टी-20 क्रिकेट पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है। इससे मैं अपने परिवार और क्रिकेट दोनों को पूरा वक्त दे पाऊंगा।

पाकिस्तान के खिलाफ रचा था इतिहास:

2021 में अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रेटोरियस ने इतिहास रचा था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने तब सिर्फ 17 रन खर्च करके 5 विकेट लिए थे। उनके अलावा अफ्रीका का कोई बल्लेबाज़ यह कारनामा आज तक नहीं दोहरा पाया है। इसके बाद टी-20 विश्वकप 2021 में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। गेंदबाज़ी के साथ प्रेटोरियस बल्लेबाज़ी में भी अपना पूरा दमखम दिखा चुके हैं।

कुछ ऐसा रहा उनका करियर:

ऑलराउंडर ड्वेन प्रेटोरियस को साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल लेवल में कुछ ज्यादा खेलने को नहीं मिला। उन्होंने अपने करियर की 2016 में शुरुआत की थी। उन्होंने अफ्रीका के लिए अब तक 30 टी-20 मैच, 27 वनडे मैच और तीन टेस्ट मैच खेले हैं। ड्वेन प्रेटोरियस आईपीएल, कैरेबियन प्रीमियर जैसी लीग में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। अब वो साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में डरबन सुपर जाइंट्स के लिए खेलते नज़र आएंगे।  

Tags:    

Similar News