T20 World Cup 2022: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोट लगने की वजह से बाहर हुआ ये खतरनाक गेंदबाज़

T20 World Cup 2022: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के चोट लगने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-19 10:28 GMT

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के चोट लगने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अब खबर आ रही है कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा टखने की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह श्रीलंका के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले एक और श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मधुशंका चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अपने दो स्पीड स्टार के चोटिल होने के बाद श्रीलंकन टीम काफी कमजोर नज़र आ रही है।

मधुशंका की जगह बिनुरा फर्नांडो को मिली जगह:

बता दें श्रीलंका टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आगाज बहुत ही निराशाजनक रहा है। पहले मैच में टीम को उलटफेर का सामना करना पड़ा। जबकि मैच से पहले दिलशान मधुशंका चोटिल हो गए थे। उनकी जगह बिनुरा फर्नांडो को टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन अब श्रीलंका के एक और मुख्य गेंदबाज़ के चोटिल होने से टीम की परेशानी बढ़ गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक "वह निश्चित रूप से टूर्नामेंट से बाहर है, लेकिन वह टखने की सर्जरी करने के लिए ब्रेक लेंगे।

चोट से परेशान श्रीलंका की टीम:

बता दें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंकन टीम को चोट से परेशान होना पड़ रहा है। पहले दिलशान मधुशंका चोट के कारण बाहर हो गए। उसके अब दुश्मंथा चमीरा टखने की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ दनुष्का गुणथिलाका हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते मंगलवार का मैच नहीं खेल पाए। श्रीलंका की टीम गुरुवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी। श्रीलंका की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

श्रीलंका पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा:

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में नामीबिया जैसी छोटी टीम से भी 55 रनों से हारना पड़ा। श्रीलंका टीम के लिए आगे की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है। श्रीलंका ने हालांकि यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की। लेकिन इसके बावजूद टीम ग्रुप-ए की पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बरक़रार है। अब टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। 30 वर्षीय ने श्रीलंका की जिलॉन्ग में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाफ मिली 79 रन की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले चमीरा काफ इंजरी के ही कारण एशिया कप 2022 से बाहर हुए थे।    

Tags:    

Similar News