Tokyo Olympics Day 4: भारत के लिए चौथा दिन रहा निराशाजनक

Tokyo Olympics Day 4: टोक्यो ओलंपिक का आज चौथा दिन हैं। आज भारत हॉकी, तीरंदाजी पदक राउंड, बैडमिंटन,जूडो पदक राउंड, बॉक्सिंग समेत कई खेलों में हिस्सा लेगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-26 01:20 GMT

भारतीय व जर्मनी खिलाड़ी खेल के दौरान (फोटो साभार- ट्विटर)

Tokyo Olympics Day 4: आज टोक्यो ओलंपिक का चौथा दिन (Tokyo Olympics Day 4) भारत के लिए निराशाजनक रहा। भारत को आज एक भी मेडल नहीं मिल पाया। तलवारबाजी (fencing), तैराकी (Swimming), हॉकी (Hockey), तीरंदाजी (Archery), बॉक्सिंग (Boxing) समेत कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि आज टेबिल टेनिस में भारत की तरफ से शरत कमल अगले दौर में पहुंच चुके हैं। 


Live Updates
2021-07-26 13:48 GMT

भारत को मिली हार

भारतीय महिला टीम को अपने दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। जर्मनी ने उसे 2-0 से हरा दिया।

2021-07-26 13:25 GMT

जर्मनी 2-0 से आगे

तीसरा क्वार्टर की समाप्ति हो चुकी है। जर्मनी 2-0 से आगे है। 


2021-07-26 13:23 GMT

Anne Schröder को ग्रीन कार्ड दिया गया है 


2021-07-26 13:23 GMT



2021-07-26 13:22 GMT

भारत के गंवाया एक और मौका

भारत ने अपने हाथ से एक और मौका गंवा दिया है। वंदना कटारिया ने जर्मनी की खिलाड़ी को चकमा देते हुए गोल का मौका बनाया था, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का साथ न मिल पाने की वजह से वो गोल नहीं दा सकीं।

2021-07-26 13:22 GMT

जर्मनी ने दूसरा गोल दागा

जर्मनी ने 35वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया है। ऐसे में जर्मनी 2-0 से आगे हो गया है। Anne Schröder ने 35वें मिनट में अपनी टीम को यह सफलता दिलाई है।

2021-07-26 13:14 GMT

पेनल्टी कॉर्नर में गोल करने में नाकाम रही टीम

भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम इस पर गोल करने में नाकाम रही।

2021-07-26 13:00 GMT

दूसरे क्वार्टर में भारत का अच्छा प्रदर्शन

दूसरा क्वार्टर समाप्त। भारत का अच्छा प्रदर्शन। जर्मनी इस क्वार्टन में एक भी गोल नहीं दाग पाया। दो क्वार्टर के समाप्त होने के बाद जर्मनी 1-0 से आगे।

2021-07-26 12:47 GMT

जर्मनी 1-0 से आगे

भारतीय महिला हॉकी टीम और जर्मनी के बीच पूल ए का मुकाबला जारी है। पहला क्वार्टर खत्म हो जाने के बाद जर्मनी 1-0 से आगे है। बता दें कि महिला टीम अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड की टीम से हार चुकी है।

2021-07-26 12:20 GMT

पुरुष 200m बटरफ्लाई रिजल्ट


Tags:    

Similar News