अब आयेगा मजा: IPL में यशस्वी से लेकर इशान तक, इन पर दुनिया की नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए 19 दिसंबर से कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी नीलामी में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Update: 2019-12-04 08:34 GMT

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए 19 दिसंबर से कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी नीलामी में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बता दें कि, 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कुल 971 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इस 971 खिलाड़ियों में 713 खिलाड़ी भारत के हैं और 258 विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं इन खिलाड़ियों में 215 खिलाड़ी कैप्ड हैं और 754 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो असोसिएटेड देशों से हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी।

इशान पोरेल

इस नीलामी में बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल पर सबकी नजरें होंगी। इशान पोरेल ने 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सटीक बाउंसर और यॉर्कर डालने वाले इस तेज गेंदबाज ने देवधर ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इशान ने देवधर में अपनी गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए देवधर ट्रॉफी के फाइनल में 43 रन देकर 5 विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी कमाल का प्रदर्शन किया था, इशान ने 6 मैचों में 4.68 की इकॉनमी से 10 विकेट अपनी टीम की झोली में डाले थे। 21 साल के युवा गेंदबाज इशान हाल ही में लगातार इंडिया ए टीम का हिस्सा रहे हैं। इस युवा गेंदबाज का बेस प्राइज 20 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी के साथ 10 साल पहले हुई थी ये घटना, जिसने तोड़ दिया फैंस का दिल

विराट सिंह

झारखंड के रहने वाले विराट सिंह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानने वाले बाए हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह ने 10 पारियों में तीन अर्धशतक जड़ते हुए 343 रन बनाए थे। विराट ने अपनी ये पारी 142.32 के स्ट्राइक रेट के साथ खेला था। इसके अलावा देवधर इंडिया सी के लिए खेलते हुए विराट ने इंडिया बी के खिलाफ 96 गेंदों में 76 रन बनाए थे। विराट का भी बेस प्राइस 20 लाख है।

यशस्वी जायसवाल

17 साल के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने इस विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्श दिखाते हुए दोहरा शतक जड़ा था। इसी के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने सीजन में 112.80 की औसत से 3 शतक और एक अर्धशतक से जड़ा था। इस युवा बल्लेबाज को भारत की अंडर -19 वर्ल्ड की टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में इस खिलाड़ी पर भी सबकी निगाहें होंगी। यशस्वी का बेस प्राइस 20 लाख है।

यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना दिवस: PM मोदी समेत इन्होंने ने जवानों को दी बधाई

एम शाहरुख खान

तमिलनाडु के रहने वाले एम शाहरुख खान का डेब्यू साल 2018-19 में तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी मैच में हुआ था। 24 साल के इस बल्लेबाज पर भी आईपीएल सबकी निगाहें टिकी होंगी। एम शाहरुख खान का बेस प्राइज भी 20 लाख है।

आर साई किशोर

ये भी खिलाड़ी तमिलनाडु का रहने वाला है। आर साई किशोर गेंदबाजी में माहिर हैं और इनको पावरप्ले में बेहद खास माना जाता है। इस गेंदबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 12 मैचों में 20 विकेट झटके थे। इस दौरान इनका बेस्ट 4/6 का था। इन पर भी आईपीएल में सबकी निगाहें होंगी। इसका बेस प्राइस 20 लाख का है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को लेकर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, दिल से अदा किया शुक्रिया

Tags:    

Similar News