Sultanpur News: सपा कैंडिडेट सैयद रहमान मानू ने खुद को बताया ब्राह्मण, कहा- इस बार जीत पक्की है

UP Nikay Chunav 2023 में समाजवादी पार्टी ने सुलतानपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सैयद रहमान मानू को उम्मीदवार बना है। इस सीट पर वह एक बार और जीत दर्ज कर चुके हैं।

Update: 2023-04-25 11:40 GMT

UP Nikay Chunav 2023- सुलतानपुर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी ने सैयद रहमान मानू को टिकट दिया है। न्यूजट्रैक से बातचीत में वह अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त दिखे। कहा कि 2000 की तरह इस बार भी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। ब्राह्मण बाहुल्य इस सीट पर कैसे जीत दर्ज करेंगे? इस सवाल के जवाब में वह कहते हैं कि मैं खुद ब्राह्मण हूं।

सैयद रहमान मानू ने 2000 में सपा के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ा था, तब इन्होंने रामशब्द मिश्र को हराकर नगर पालिका सीट पर पहली बार कब्ज़ा किया था। हालांकि, इसके बाद फिर कभी सपा इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। रहमान का कार्यकाल यूं तो 5 साल चला लेकिन इनपर भ्र्ष्टाचार के आरोप भी लगे। सपा से टिकट नहीं दिया तो पीस पार्टी से चुनाव लड़ा लेकिन फिर इन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब फिर वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Tags:    

Similar News