Tamil Nadu : तमिलनाडु सरकार में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि स्टालिन बने नए उपमुख्यमंत्री

Tamil Nadu News : तमिलनाडु सरकार में शनिवार को देरशाम बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उदयनिधि स्टालिन को नया उप मुख्यमंत्री बनाया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-28 22:27 IST

Tamil Nadu News : तमिलनाडु सरकार में शनिवार को देरशाम बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उदयनिधि स्टालिन को नया उप मुख्यमंत्री बनाया है। इसके साथ ही सेंथिल बालाजी और तीन नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस सभी नए मंत्रियों को कल साढ़े तीन बजे चेन्नई स्थित राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मंत्रिमंडल में फेरबदल की सिफारिशों को राज्यपाल आर एन रवि ने मंजूरी दे दी है। नए मंत्रियों को 29 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे शपथ दिलाई जाएगी, यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। इस फेरबदल में वी सेंथिल बालाजी की मंत्रिपरिषद में वापसी भी शामिल है। ईडी ने नौकरी घोटाले सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया था, इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। उनके साथ तीन नए विधायकों -  डॉ गोवी चेज़ियन, आर राजेंद्रन और एसएम नसर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटा दिया था

मुख्यमंत्री स्टालिन ने युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा योजना और विकास विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया है। इसके अलावा, फेरबदल में उच्च शिक्षा विभाग में भी बदलाव किया गया है, जिसमें मंत्री डॉ. के पोनमुडी अब वन मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी मनो थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटा दिया गया था। 

मुझे फर्जी फंसाया गया : सेंथिल

बता दें कि सेंथिल बालाजी ने नौकरी घोटाले को लेकर कहा था कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। ये बदले की राजनीति के तहत दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट का सामना करूंगा और कानूनी लड़ाई लड़ूंगा और इस फर्जी मामले में भी जीत हासिल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री स्टालिन और मंत्री उदयनिधि का अभारी हूं।

Tags:    

Similar News