Tamilnadu Accident: कल्लाकुरिची में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई वैन, 6 श्रद्धालुओं की मौत

Tamilnadu Accident: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस भीषण दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है।

Update:2024-09-25 11:57 IST

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची में छह श्रद्धालुओं की मौत (सोशल मीडिया)

Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस भीषण दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को वैन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जनपद में स्थित तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर में दर्शन के लिए कई श्रद्धालु वैन में सवार होकर गये थे। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान इलाके में भारी बारिश भी हो रही थी। जब सभी श्रद्धालु कल्लाकुरिची इलाके में पहुंचे। वहां अचानक वैन अनियंत्रित हो गयी और फिर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गये। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है।

वहीं इस दर्दनाक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे हुए घायल लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितना भीषण था।

Tags:    

Similar News