Agra Famous Sweets: आगरा में टेस्टी मिठाई खानी है तो सीधे चले आओ इन दुकानों पर, स्वाद मिलेगा सबसे अलग

Agra Famous Sweets Shops: आगरा शहर जितना ताजमहल के लिए मशहूर है उतना ही वो अपनी मिठाईयों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। वहीँ आगरा की सेठ गली अपने लाजवाब ज़ायके के लिए काफी पसंद की जाती है।

Update: 2023-07-05 09:56 GMT
Agra Famous Sweets Shops (Image Credit-Social Media)

Agra Famous Sweets Shops: आगरा शहर जितना ताजमहल के लिए मशहूर है उतना ही वो अपनी मिठाईयों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। वहीँ आगरा की सेठ गली अपने लाजवाब ज़ायके के लिए काफी पसंद की जाती है जो बस आगरा या उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि बुरे देश में इसके स्वाद के चर्चे होते हैं। यहाँ आपको कई दुकाने ऐसी मिल जायेंगी जहाँ का स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा। आइये जानते हैं आगरा की इन विश्व प्रसिद्ध दुकानों के बारे में।

आगरा में टेस्टी मिठाई की ये दूकान हैं विश्व प्रसिद्ध

हम सभी आगरा के पेठों के बारे में जानते हैं लेकिन यहाँ हम सिर्फ पेठे की बात नहीं कर रहे बल्कि आगरा की कई मशहूर मिठाइयां भी हैं जो स्वाद के मामले में बेमिसाल हैं और सभी को खूब पसंद आतीं हैं। आपको इनकी खुशबू पुराने आगरा की संकरी सेठ गली में घुसते ही मोह लेंगीं। इस गली को लोग चटपटी चाट गली के नाम से भी जाना जाता हैं। वहीँ इस सेठ गली की मिठाइयों का स्वाद और ज़ायके का इतिहास कुछ सालों का नहीं बल्कि लगभग 150 साल पुराना है। भले ही आज इतना समय हो गया हो लेकिन इनका स्वाद नहीं बदला। आपको आज भी इनमे वही स्वाद मिल जायेगा।

यहाँ की मिठाइयों में राजभोग,रस मलाई और छेना सभी को खूब पसंद आता है। वहीँ आप जब इस गली में जायेंगे तो आपको राजभोग और रस मलाई की कई दुकाने मिलेंगी जो इस गली की असली पहचान है। इसके अलावा भी यहाँ की कई मिठाइयां काफी पसंद की जाती हैं जिनमे गाजर का हलवा,पिस्ते का हलवा, मूंगदाल का हलवा, खुरचन, बड़ी और लड्डू का स्वाद भी आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

आगरा की मिठाइयों को मंगवा सकते हैं ऑनलाइन

आप आगरा की मिठाइयों को ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते हैं। आपको कई प्रसिद्ध यहाँ की मिठाइयां ऑनलाइन मिल जायेंगीं। ये आपके दूर स्टेप पर डिलीवर की जाएँगी जिससे आप देश के किसी भी कोने पर आगरा की मिठाइयों का लुफ्त उठा सकते हैं। जिसमे आपको बंसीवाला स्वीट्स की बेहतरीन मिठाइयां ऑनलाइन मिल जाएगी।

Tags:    

Similar News