Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा पर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो पहले ही कर लें तैयारी, वर्ना होगी परेशानी

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी जोकि 31 जुलाई तक चलेगी। इस यात्रा पर जाने के लिए पहले से ही कई तरह की एडवाइजरी जारी की जाती है।

Update: 2023-05-02 12:43 GMT
Amarnath Yatra 2023 (Image- Social media)

Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाना भी शुरू कर दिया है। इस यात्रा पर जाने के लिए आपके पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इस बार यह अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी जोकि 31 जुलाई तक चलेगी। इस यात्रा पर जाने के लिए पहले से ही कई तरह की एडवाइजरी जारी की जाती है। इसके अलावा भी आपको कई तरह की तैयारी करना जरूरी हो जाता है, ताकि आप आसानी से इस यात्रा मजा ले सके, क्योंकि थोड़ी सी चूक से भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अमरनाथ यात्रा का ले मजा

इन चीजों का रखें ख्याल

दो महीने तक अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जुलाई और अगस्त के महीने में। अगर आप जुलाई के महीने में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो मौसम का ख्याल जरूर रखें। इन दिनों अमरनाथ जी पर बारिश का मौसम रहता है, ऐसे में आप अपने साथ विंजचीटर, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग कोट, टॉर्च, ग्लव्स और वाटरप्रूफ पजामा आदि चीजें रखना न भूलें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना न भूलें।

यात्रा के दौरान चेतावनी का ख्याल

अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों के लिए जगह-जगह पर चेतावनी लिखी होती है। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो इन चेतावनियों को नज़रअंदाज बिल्कुल न करें। यात्रा के दौरान किसी भी तरह का शॉर्टकट न अपनाए, इससे आपको परेशानी हो सकती है।

खाने का रखें ख्याल

यात्रा स्टार्ट करने से पहले खाना-पीना अच्छे से खा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। चढ़ाई शुरू करने के दौरान अपने सा बिस्कुट, टॉफी और खाना अवश्य लेकर जाएं। बिल्कुल भी खाली पेट न रहे इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है। इसके अलावा आप अपनी जरूरी दवाई साथ में रखें ताकि इमरजेंसी में इनका इस्तेमाल किया जा सके।

दो महीने तक चलेगी यात्रा

इस साल अमरनाथ यात्रा पूरे दो महीने तक चलाई जाएगी। जुलाई और अगस्त के महीने में आप यह यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो बताई गई बातों का ध्यान अवश्य रखें।

Tags:    

Similar News