Most Beautiful Tourist Places In India: धरती पर स्वर्ग से कम नहीं हैं भारत की ये जगहें, घूमना ना भूलें

Most Beautiful Tourist Places In India: देश में कई फेमस जगहें हैं जो अपनी सुंदरता और खासियत के लिए जानी जाती हैं। यहां आपको कई तरह की सुविधाएं तो मिलती ही है, इसके साथ ही आप यहां पर इतिहास से भी रू-ब-रू होते हैं।

Update: 2023-05-13 13:43 GMT
Most Beautiful Tourist Places In India (Image- Social media)

Most Beautiful Tourist Places In India: परंपरा संस्कृति और इतिहास से भरा भारत देश दुनियाभर में अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है। जहां की खूबसूरत जगहों को देखने के लिए विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। इस देश में कई फेमस जगहें हैं जो अपनी सुंदरता और खासियत के लिए जानी जाती है। यहां आपको कई तरह की सुविधाएं तो मिलती ही है, इसके साथ ही आप यहां पर इतिहास से भी रू-ब-रू होते हैं। यहां पर आपको कई ऐसी जगहें भी देखने को मिल जाती हैं, जो धरती पर स्वर्ग से कम नहीं है। आइए आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

धरती पर स्वर्ग है ये जगहें

अंडमान (Andaman)

भारत का अंडमान देश की खूबसूरत जगहों के तौर पर जाना जाता है। जो एक बेस्ट हनीमून कपल्स प्लेस है। यहां की खूबसूरती आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है, जहां आप कई खास और मजेदार चीजों का अनुभव कर सकते हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ भी जा सकते हैं। यह देशभर से हजारों लोग हर महीने घूमने के लिए आते हैं, और यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं।

कुमारकोम (Kumarakom)

वैसे तो केरल देश के खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है, लेकिन यहां पर स्थित कुमारकोम एक बेहद ही शानदार जगह है। जो अपने खूबसूरत बैकवाटर के लिए काफी जानी जाती है, ये जगह बेहद ही शानदार है यहां पर लोग कई अलग-अलग चीजों का अनुभव करते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको कई लक्ज़री रिसॉर्ट और शानदार होटल भी मिल जाएंगे।

उदयपुर (Udaipur)

शानदार महलों के लिए जाना जाने वाला राजस्थान का उदयपुर अपने शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक दृश्य इस खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां हर साल हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं, वहीं यहां मिलने वाला रॉयल अंदाज लोगों को अपना दीवाना करने के लिए काफी है। यहां आप अपने परिवार और पार्टनर के साथ भी आ सकते हैं।

कश्मीर (Kashmir)

धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के चर्चे तो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुने जाते हैं। यही वजह है कि सालभर यह जगह पर्यटकों से घिरी रहती है, देश-विदेश से आने वाले लोग इस जगह की खूबसूरती को देखकर यहां के दीवाने हो जाते हैं। यहां पर ठहरने के लिए आपको बेहद ही सुंदर और शानदार लग्जरी रिजॉर्ट मिल जाते हैं। जहां के कमरों से आप इस जगह की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

Tags:    

Similar News