BEST Budget Hotels in Mahabaleshwar: महाबलेश्वर में ठहरने के लिए बेस्ट हैं ये होटल, जहां से दिखते हैं प्राकृतिक नजारे

BEST Budget Hotels in Mahabaleshwar: महाबलेश्वर में भगवान शिव-शंकर का दिव्य शिव मंदिर स्थापित है। जहां हर साल लाखों लोग जाते हैं, इसके अलावा भी यहां कई अन्य सुंदर जगह हैं जहां जाना अकसर लोग पसंद करते हैं

Update: 2023-04-16 13:26 GMT
BEST Budget Hotels in Mahabaleshwa (Image- Social media)

BEST Budget Hotels in Mahabaleshwar: महाबलेश्वर में भगवान शिव-शंकर का दिव्य शिव मंदिर स्थापित है। जहां हर साल लाखों लोग जाते हैं, इसके अलावा भी यहां कई अन्य सुंदर जगह हैं जहां जाना अकसर लोग पसंद करते हैं, और जाते भी हैं। लेकिन अंजान शहर में ठहरे कहां यह सबसे बड़ा प्रश्न है इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जहां आप अपने परिवार के साथ ठहर सकते हैं।

महाबलेश्वर में फेमस है यह होटल

मैरियट महाबलेश्वर (Courtyard by Marriott Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर में बना यह होटल काफी बड़ा और शानदार है, जो समुद्र तल से करीब 1000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। इस होटल में कुल 93 कमरे बनाए गए हैं, इसके साथ ही यहां आपको कई अन्य तरह की सुविधाएं भी काफी आसानी से मिल जाती है। यह होटल जंगलों के बीच स्थित है जहां आप कई तरह के अनुभव कर सकते हैं। बच्चों के लिए यहां इनडोर और आउटडोर खेल के पूरे इंतेजान किए गए हैं। यहां ठहरने के लिए आपको 10,900 रुपये तक का किराया देना पड़ सकता है।

पता- 19/B, Metgutad, Panchgani - Mahabaleshwar Rd, Mahabaleshwar

अवबोध (Avabodha, Panchgani)

अवबोध एक घर है जहां लोगों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, होटल के रूप में बना यह घर प्राकृतिक वादियों की बीच बना हुआ है। जहां से आप सुंदर पहाड़ो का दीदार कर सकते हैं। एकांत में समय बिताने के लिए यह काफी अच्छी जगह है जहां सिवाय प्राकृतिक आवाजों के आपको कोई और शोर सुनाई ही नही देगा। यहां रात के समय आप खुले आसमान के नीचे तारों की छाव में सो सकते हैं। यहां आपको सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाता है, आपको हर तरह की सुविधा मिल सकती है लेकिन टीवी वगैरह इस जगह आपको नहीं मिलेगा। यहां ठहरने के लिए आपको 20,472 रुपये तक का किराया देना होता है।

पता- 27/14, Taighat, Wadi, Panchgani, Maharashtra

वेरंदाह वैली (Verandah by the Valley, Panchgani)

प्रकृति के सुंदर दृश्यों को देखने के लिए यह सबसे बेहतर जगह है। जहां हर सुबह बादलों के बीच होती है। 3 बैडरूम वाला यह होटल पहाड़ियों के बीच बना हुआ है, जहां से आप पंचगनी घाटी के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यहां आपको हर तरह की सुविधा दी जाती है। साथ ही यहां ठहरने के लिए आपको 28,900 रुपये से किराया देना होता है, जिसमें 8 लोग आराम से रह सकते हैं।

पता- Panchgani, Maharashtra

मेरिडियन महाबलेश्वर रिजॉर्ट एंड स्पा (Le Meridien Mahabaleshwar Resort & Spa)

मेरिडियन महाबलेश्वर का एक बेहद ही शानदार और सुंदर रिजॉर्ट है। जोकि 27 एकड़ जगंल में बना हुआ है। इस सुंदर रिजॉर्ट से आप जंगलों की हरी-भरी घाटी तक से लेकर कई शानदार प्राकृतिक नजारे देख सकते हैं। जहां आपको प्राइवेट शावर से लेकर पूल तक की हर सुविधा काफी आसानी से मिल जाती है। यहां आपको भोजन की व्यवस्था भी मिलती है। इस रिजॉर्ट में रुकने के लिए आपको 13,999 तक का किराया देना होता है।

पता- 211/212, Satara-Medha-Mahabaleshwar Rd, Mahabaleshwar

Tags:    

Similar News