Best Chaat in Lucknow: लखनऊ की गड़बड़ चाट मिक्स नहीं चखी तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया, आज ही लीजिए यहाँ का स्वाद

Best Chaat in Lucknow: अगर आप लखनऊ जाएं तो यहां की पंकज चाट वाला की गड़बड़ चाट मिक्स का स्वाद ज़रूर चखें। यहाँ की चाट का स्वाद और फ्लेवर आपको और कहीं भी नहीं मिलने वाला। आये जानते हैं आखिर क्या खासियत है पंकज चाट वाला की गड़बड़ चाट मिक्स की।

Update: 2023-07-16 02:04 GMT
Best Chaat in Lucknow (Image Credit-Social Media)

Best Chaat in Lucknow: लखनऊ अपने खाने के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ पर तहजीब और दस्तरख्वान के लोग दीवाने हैं। वहीँ रेस्टोरेंट्स से लेकर स्ट्रीट फ़ूड तक यहाँ पर आपको एक से बढ़कर एक लज़ीज़ खाना मिल जायेगा। नॉन वेज से लेकर वेज तक और मक्खन मलाई से लेकर फालूदा कुल्फी तक यहाँ पर आपको ढेरों ऑप्शंस मिल जायेंगे। वहीँ अगर आपने यहाँ की चाट नहीं खाई तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है। तो अगर आप लखनऊ जाएं तो यहां की चाट का स्वाद ज़रूर चखें। वहीँ आज हम आपको लखनऊ की सबसे अलग और बेहतरीन चाट के बारे में बताने जा रहे हैं।

लखनऊ की गड़बड़ चाट मिक्स

लखनऊ में कई ऐसी जगह हैं जहाँ आपको बेहतरीन स्वाद और स्वादिष्ट पकवान मिल जायेंगे। वहीँ यहाँ आपको भारी भीड़ भी मिलेगी जहाँ कतार लगी रहतीं हैं और आपको लखनऊ का चटकारेदार स्वाद इन चाट के ठेलों और दुकानों पर मिल जायेगा। ऐसे में क्या आपने पंकज चाट वाला की गड़बड़ चाट मिक्स खाई है अगर नहीं तो आपको बता दें कि आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है। यहाँ की चाट का स्वाद और फ्लेवर आपको और कहीं भी नहीं मिलने वाला। आये जानते हैं आखिर क्या खासियत है पंकज चाट वाला की गड़बड़ चाट मिक्स की।

पंकज चाट वाला की गड़बड़ चाट मिक्स का है अनोखा स्वाद

यहाँ आपको कई मसालों का बेहतरीन फ्लेवर मिल जायेगा। पंकज चाट वाला की गड़बड़ चाट मिक्स में धनिया आलू, मटर, मसाला, सुहाल और नीबू का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। आप इसका स्वाद दही और चटनी के साथ ले सकते हैं या फिर आप इसे नींबू के रास के साथ भी खा सकते हैं। ये चाट की एक प्लेट 35 रूपए की है। साथ ही आपको बता दें कि पंकज चाट वाला, हवाई जहाज बिल्डिंग के नज़दीक, सुभाष मार्ग, मेडिकल कॉलेज के पास है।

यहाँ का स्वाद आपको लखनऊ में भी कहीं और नहीं मिलेगा। इसके अनोखे मसाले और फ्लेवर का अलग ही स्वाद है। लखनऊ में रहते हुए अगर आपने अभी तक इसका स्वाद नहीं चखा है तो आपको एक बार यहाँ पहुँचकर इसका स्वाद ज़रूर चखना चाहिए। साथ ही अगर आप लखनऊ कभी जाये तो यहाँ आकर लखनऊ की इस प्रसिद्ध चाट का लुफ्त ज़रूर उठायें।

Tags:    

Similar News