Delhi Famous Bhelpuri: आपने खाई करोड़पति अंकल की चटपटी भेलपुरी, जानिए कहाँ और कैसे खा सकते हैं आप

Delhi Famous Bhelpuri: लेकिन अगर आप दिल्ली में भेलपुरी के सबसे बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो सबसे स्वादिष्ट भेल पुरी पाने के लिए दिल्ली में एक बेस्ट जगह मौजूद है। आइये जानते हैं करोड़पति अंकल की चटपटी भेलपुरी के बारे में।

Update:2023-07-23 09:26 IST
Crorepati Uncle ki Chatpati Bhelpuri (Image Credit-Social Media)

Crorepati Uncle ki Chatpati Bhelpuri: भेलपुरी, एक प्रकार की चाट और एक स्वादिष्ट नाश्ता है जो यूँ तो सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है मुंबई में। जहाँ ये एक स्ट्रीट फूड के तौर पर आपको जुहू चौपाटी पर मिल जायेगा। लेकिन अब ये पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई है। खट्टी-मीठी और तीखी भेल पूरी टमाटर, प्याज और इमली की चटनी के साथ बनाई जाती है। आजकल देश के अलग-अलग हिस्सों में भेल की रेसिपी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप दिल्ली में भेलपुरी के सबसे बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो सबसे स्वादिष्ट भेल पुरी पाने के लिए दिल्ली में एक बेस्ट जगह मौजूद है। आइये जानते हैं करोड़पति अंकल की चटपटी भेलपुरी के बारे में।

करोड़पति अंकल की चटपटी भेलपुरी

भेलपुरी एक हेल्दी स्नैक है जिसे आप जी भर कर खा सकते हैं इसमें न तो कोई आयल इस्तेमाल होता है और न ही कोई ऐसी चीज़ जो आपको ज़्यादा नुंकसान करे। वहीँ अगर आप दिल्ली से हैं या दिल्ली घूमने आये हैं तो आपको एक बार दिल्ली की बेस्ट भेलपुरी को एक बार ज़रूर ट्राय करना चाहिए जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में नार्थ कैंपस के पास आप अंकल का ठेला पाएंगे ये दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक भेजपुरी बेचते हैं। संडे के दिन वो ठेला नहीं लगाते। इसमें दो तरह की चटनी मिलाई जाती है एक खट्टी और एक मीठी। जिसे वो घर पर खुद बनाते हैं और इसमें उनकी पत्नी भी उनकी मदद करती हैं।

आपको बता दें अगर आप भी दिल्ली के करोड़पति अंकल की चटपटी भेलपुरी खाना चाहते हैं तो ये मात्र आपको 60 रूपए में मिल जाएगी। वो यहाँ लगभग 40 साल से ये ठेला लगा रहे हैं। लोग यहाँ भेलपुरी सिर्फ खाते ही नहीं बल्कि इसे पैक करा के भी ले जाते हैं। इसमें मुरमुरे, मूंगफली, उबले आलू, प्याज़, बूंदी, सेव, नीबू का रास और साथ में स्पेशल मीठी और तीखी चटनी मिक्स की जाती है। अगर आप इसे पैक करवा के ले जाते हैं तो चटनी आपको अलग से पैक करकर मिलेगी जिसे आप घर पर आराम से मिक्स कर सकते हैं। इसे बेहद सफाई के साथ बनाया जाता है जिसकी वजह से लोग इसे और भी ज़्यादा पसंद करते हैं।

Tags:    

Similar News