Best Indore Street Food: यहां खास तरीके से बेची जाती है फेमस डिश भेल पूरी, जिसे कहते हैं वेज अंडा

Best Indore Street Food: आपको इस भेल पूरी को बनाने का न सिर्फ अलग अंदाज मिलता है, बल्कि अलग टेस्ट भी आप यहां चख सकते हैं। जिसे वेज अंडे के नाम से जाना जाता है।

Update: 2023-04-24 15:23 GMT
Best Indore Street Food (Image- Social media)

Indore Famous Street Food Veg Anda: वैसे तो आपने कई बार भेल पूरी खाई होगी, जिसका स्वाद हर जगह अलग और खास होता है। हर जगह पर आप भेल पूरी को बनाने और परोसने का अलग और खास तरीका मिल ही जाता है। यही वजह है कि अलग-अलग जगह पर जाकर लोग इस डिश का मजा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको इस भेल पूरी को बनाने का न सिर्फ अलग अंदाज मिलता है, बल्कि अलग टेस्ट भी आप यहां चख सकते हैं। जिसे वेज अंडे के नाम से जाना जाता है, आइए जानते हैं कि किस तरह यह वेज अंडा यानी भेलपूरी बनाकर तैयार की जाती है।

वेज अंडे के रूप में मिलती है भेलपूरी

इस तरह की जाती है तैयार

यह खास डिश बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मुरमुरे डालकर उसमें प्याज, टमाटर और उबला हुआ मटर डालकर उसे अच्छी तरह से चलाया जाता है। जिसके बाद इस रैसिपी में हरी, लाल चटनी मिलाकर उसमें ऊपर से लहसुन की चटनी डालकर अलग स्वाद दिया जाता है। जिसके बाद इसमें सेव, नमकीन, पापड़ी और गोलगप्पे की पापड़ी डालकर एक अलग स्वाद दिया जाता है। इस भेलपूरी में पाव को अच्छी तरह से मसल कर डाला जाता है, जिससे की वह आसानी से मिल जाए।

Full View

ग्रेवी से मिलता है अलग स्वाद

इस शानदार भेलपूरी को बनाने के लिए एक अलग ग्रेवी का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये ग्रेवी है किस चीज की ये अभी तक नहीं पता चल पाया है। लेकिन इस भेलपूरी को तैयार करने में ग्रेवी का अलग और खास रोल होता है। ग्रेवी डालने के बाद इस भेलपूरी को खास हाथ से मिलाया जाता है और इसे अंडे की शेप में तैयार किया जाता है। जिसके बाद इसे बारिक सेव में मिलाया इस वेज अंडे को प्लेट में रखा जाता है।

खास अंदाज में पेश की जाती है ये डिश

इस वेज अंडे को प्लेट में रखने के बाद इसमें ऊपर से दही डाला जाता है, और ऊपर से सेव छिड़का जाता है। जिसके बाद गाजर, टमाटर, प्याज, बूंदी और काफी कुछ डालने के बाद इस शानदार प्लेट को चारों ओर से खीरे से सजाकर ग्राहकों के लिए पेश किया जाता है।

Tags:    

Similar News