Lucknow Famous Chat: गोलगप्पों में यूनिक टेस्ट की है तलाश तो आइये लखनऊ के इस जगह, मिलेगा दिलचस्प जायका

Dhaniya Aloo Batasha In Lucknow: गोमती नगर के पत्रकारपुरम में तो आपको झाँसी वाला स्पेशल गोल गप्पा मिलेगा जो कई तरह के पानी के साथ आपको गोलगप्पा खाने को देगा। इसके अतरिक्त आज हम बात करंगे ऐसे पानी-पूरी या गोलगप्पे वाले की जहाँ का धनिया आलू बताशा या गोलगप्पा बहुत फेमस है।

Update: 2023-08-15 04:58 GMT
Lucknow Famous Chat (Photo - Social Media)

Dhaniya Aloo Batasha In Lucknow: गोलगप्पे, जिसे भारत के विभिन्न हिस्सों में पानी पुरी या पुचका के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप लखनऊ सहित विभिन्न शहरों में पा सकते हैं। लखनऊ में, आपको हलचल भरे बाजारों में, सड़क के किनारों पर गोलगप्पे परोसने वाले विक्रेता और स्टॉल मिलेंगे।

लखनऊ में हज़रतगंज, चौक, अमीनाबाद, गोमती नगर ऐसी जगहें हैं जहाँ गोलगप्पे पेश करने वाले भोजनालयों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की भरमार है। कहीं पर आपको 12 चटनी के साथ गोलगप्पे खाने को मिलेंगे तो वहीँ कहीं पर आपको छह मसालों वाले गोलगप्पे मिलेंगे। गोमती नगर के पत्रकारपुरम में तो आपको झाँसी वाला स्पेशल गोल गप्पा मिलेगा जो कई तरह के पानी के साथ आपको गोलगप्पा खाने को देगा। इसके अतरिक्त आज हम बात करंगे ऐसे पानी-पूरी या गोलगप्पे वाले की जहाँ का धनिया आलू बताशा या गोलगप्पा बहुत फेमस है।

कहाँ पर है धनिया आलू बताशा वाला

लखनऊ में हवाई जहाज बिल्डिंग के बाएं तरफ सुभाष मार्ग पर आपको धनिया आलू बताशा वाला मिलेगा। आप अगर यहाँ पंहुचना चाहते हैं तो गूगल मैप के सहारे लखनऊ में कहीं से भी यहाँ आसानी से पंहुच जायेंगे। यह स्टॉल शाम 6:30 बजे से लेकर रात के 10:30 बजे तक खुला रहता है।

कैसा है स्वाद?

धनिया आलू बताशा लखनऊ में बहुत कम स्थानों पर पाया जा सकता है। दरअसल यहाँ आलू बताशे में केवल आलू या मटर ना डाल कर उसमे धनिया-आलू का मिक्स डाल परोसा जाता है। यह स्टॉल धनिया आलू बताशे के अलावा धनिया आलू चाट भी उपलब्ध करता है जिसे आप सोहाल या किसी अन्य चीज़ के साथ खा सकते हैं। यहाँ पर धनिया आलू, धनिया आलू मटर मिक्स और धनिया आलू बताशे, तीनों मिलते हैं। यहां का धनिया आलू बहुत तीखा और मसालेदार होता है। कुल मिलकर यदि आप मसालेदार खाना पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए ही बना है। यहाँ के डिशेस का स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है।

कीमतें

अगर आप केवल धनिया आलू खाना चाहते हैं तो आपको हाफ प्लेट के लिए 20 रुपये और फुल प्लेट के लिए 35 रुपये खर्च करने होंगे। वहीँ यदि आप धनिया आलू मटर मिक्स का स्वाद लेना चाहते हिन् तो यह भी आपको 20 रुपये में हाफ और 35 रुआपये में फुल प्लेट मिलेगा। वहीँ धनिया आलू बताशे आपको 20 रूपये में पांच पीस मिलेंगे।

कैसे बनाते हैं धनिया-आलू बताशे

धनिया आलू बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको उबले हुए आलू, ताज़ा हरा धनिया जो बारीक कटा हुआ हो, प्याज, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और पकाने के लिए तेल की जरुरत पड़ेगी। उबले हुए आलू के साथ मसाले मिलकर भुना जाता है। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च मिला दिया जाता है। इसके बाद धनिया आलू परोसा जाता है। इसे पानी बताशे में डाला क्र भी परोसा जाता है।

Tags:    

Similar News