Traditional Food In UP: प्रदेश की संस्कृति क परिभाषित करते हैं यहां के पारंपरिक व्यंजन, जरूर कर लें पहचान

Traditional Food In Uttar Pradesh: करोड़ों की जनसंख्या वाला उत्तर प्रदेश न केवल पहनावे के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां कई तरह की विभिन्नता भी देखी जाती है। यहां के स्वाद का तो कहना ही क्या

Update: 2023-03-18 09:48 GMT
Image- Social media

Famous Food In Uttar Pradesh: लाखों साल पुरानी धरोहर को, संस्कृति, रहन-सहन और परंपरा के साथ चल रहा भारत आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान से जाना जाता है। यहां के रंग-ढंग को देखते हुए भारत आज विश्व गुरु कहा जाता है, और हो भी क्यों ना, यहां आपको हर वो चीज मिलेगी जिसकी आपको जरूरत है या जो आप देखना चाहते हैं। यही कारण है कि हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं, और देश के कोने-कोने में घूमते हैं, यहां के खाने-पीने का लुफ्त उठाते हैं। यदि आप एक ही जगह पर पूरे भारत की झलक देखने की चाह रखते हैं, तो यूपी से बेहतर कोई दूसरा राज्य हो ही नहीं सकता है। करोड़ों की जनसंख्या वाला उत्तर प्रदेश न केवल पहनावे के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां कई तरह की विभिन्नता भी देखी जाती है। यहां के स्वाद का तो कहना ही क्या आप किसी भी शहर में चले जाइए, आपको यहां अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। आज आपको उत्तर प्रदेश के ऐसे ही कुछ पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताते हैं, जो खुद यहां की गवाही देते हैं।

उत्तर प्रदेश के कुछ पारंपरिक व्यंजन

सरसों का साग

सर्दी के मौसम में मिलने वाला सरसों का साग उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की फेमस डिश है। जो कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महिने में ज्यादा खाई जाती है। यदि आप इन दिनों यूपी में घूम रहे हैं, तो एक बार इसका स्वाद जरूर चखें। यह एक सेहतमंद और आयरन से भरपूर डिश है जिसे मक्के की रोटी के साथ परोसा जाता है।

मटर का निमोना

मटर की निमोना सुनने में थोड़ा अलग है, लेकिन उत्तर प्रदेश की फेमस डिश है, जिसे स्पेशल तरीके से ही तैयार किया जाता है। इसके लिए हरे मटर को उबालकर एक स्पेशल तरीके के दाल के साथ तैयार किया जाता है। जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है। चावल और रोटी दोनो के साथ ही इसे परोसा जा सकता है|

पूड़ी सब्जी

सामान्यत: कहीं भी आप पूड़ी सब्जी का स्वाद ले सकते हैं, लेकिन जो मजा यूपी की पूरी सब्जी में है, वो शायद ही आपको कहीं ओर मिले। खास उत्सव या शादी ब्याह के अवसर पर लोग ज्यादातर पूड़ी और सब्जी ही पसंद करते हैं|

बाटी चोखा

उत्तर प्रदेश के मुख्य व्यंजनों में से एक बाटी चोखा बेहद ही खास डिश है। जिसे बनाने का तरीका भी अलग है। बाटी बनाने के लिए आटे के छोटे-छोटे गोले बनाकर उसमें सत्तू भरकर इसे आग पर पकाया जाता है। जिसके बाद इसे देसी घी में डालकर आलू, बैगन और टमाटर के चोखे के साथ परोसा जाता है |

मालपुआ

उत्तर प्रदेश क पारंपरिक मिठाई है मालपुआ। जिस बनाने के लिए चीनी और मैदे के घोल को तैयार किया जाता है, जिसे रिफांइड में तलकर खाया जाता है। यह मिठाई मुख्यत: होली के दिनों में या किसी खास त्यौहार के अवसर पर ही तैयार की जाती है।

खीर

दूध, चावल और थोड़े से मेवे से बनी डिश है खीर, जोकि उत्तर प्रदेश के शुभ भोज्य पदार्थों में गिनी जाती है। लोग घरों पर भी इस मिठाई को तैयार कर लेते हैं। जिसे बनाना बेहद ही आसान होता है। उत्तर प्रदेश के लोग सामान्यतः खाने के बाद मीठे में खीर पसंद करते हैं।

Tags:    

Similar News