Best Markets In Uttar Pradesh: बेस्ट है उत्तर प्रदेश की यह मार्केट, जहां खरीदारी करने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

Best Market in Uttar Pradesh: राज्य को एक अलग और अच्छी पहचान देने का काम भी करते हैं। यहां कई फेमस बाजार भी हैं जिनके चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुने जाते हैं।

Update: 2023-05-05 11:05 GMT
Best Market in Uttar Pradesh (Image- Social media)

Best Market in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां कई बड़े-बड़े शहर है। जो इस राज्य को एक अलग और अच्छी पहचान देने का काम भी करते हैं। यहां कई फेमस बाजार भी हैं जिनके चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुने जाते हैं, इन बाजारों में खरीदारी करने के लिए खासतौर से लोग यहां आते हैं और अपनी पसंदीदा चीजे लेकर जाते है। आज हम आपको प्रदेश के ऐसे ही कुछ बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बेस्ट हैं उत्तर प्रदेश के यह बाजार

आगरा का जूता बाजार (Joota Bazar, Agra)

वैसे तो आगरा शहर अपनी कई ऐतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता है। लेकिन आगरा का फुटवियर बाजार भी काफी अलग और शानदार है। जहां से आप अपने लिए जूते तो खरीद ही सकते हैं, इसके साथ ही आपको यहां से और भी कई चीजें खरीद सकते हैं। आगरा शहर में किनारी बाजार भी है जो शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार है। संगमरमर, कपड़ा, कांच के बने पदार्थ, चमड़ा, कालीन और हस्तशिल्प जैसी कई चीजें आप यहां से खरीद सकते हैं।

प्रयागराज का चौक बाजार (Chowk Bazar, Prayagraj)

प्रयागराज में खरीदारी के लिए वैसे तो कई बाजार फेमस हैं लेकिन चौक बाजार और सिविल लाइंस बाजार शहर के टॉप बाजारों में गिने जाते हैं। जहां से आप आसानी से अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं। घरेलू खरीदारी के लिए तो यह बाजार अच्छा है ही वहीं शादी की शॉपिंग करने के लिए भी यह एक बेस्ट ऑप्शन है। जहां से आप सस्ते और अच्छे गहने खरीद सकते हैं।

मथुरा के बाजार (Mathura Best Market)

मथुरा उत्तर प्रदेश के पवित्र शहरों में गिना जाता है। जहां कई मदिंर बने हुए हैं, श्रीकृष्ण की नगरी कहे जाने वाले इस शहर में आपको कई चीजें देखने के लिए मिल जाती हैं। वहीं खरीदारी करने के लिए भी यह एक काफी अच्छी जगह है। यहां की मार्केट से आप ज्वेलरी जैसे- चांदी के खूबसूरत आभूषण, सोने के खूबसूरत आभूषण खरीद सकते हैं। यहां के बाजारों से आपको हाथों से बनी कई चीजें भी मिल जाती हैं।

बनारस के बाजार (Varanasi Market)

वाराणसी के बारे में कौन नहीं जानता, बनारसी साड़ियों के चर्चे तो विदेशो तक फैले हुए हैं। इस शहर में आपको 10 हजार ऐसी दुकान हैं जहां से आप सूती और रेशमी कपड़े से सजी बनारसी साड़ियां खरीद सकते हैं। वाराणसी शहर बहुत बड़ा है जहां आपको कई बाजार मिल जाएगें। लेकिन सस्ती और अच्छी शॉपिंग करने के लिए आप चौक, विश्वनाथ गली, लहुराबीर, गोलघर, दशाश्वमेध गली में शॉपिंग कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News