Famous Ram Mandir In India: फेमस हैं भारत में स्थित भगवान श्रीराम के ये मंदिर, रामनवमी के दिन करें दर्शन

Famous Ram Mandir In India: राम नवमी के दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, आज देश में भगवान श्रीराम के विशाल मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

Update: 2023-03-26 11:16 GMT
Famous Ram mandir in India (Image- Social media)

Famous Ram Mandir In India: त्रेता युग में भगवान विष्णु ने राम अवतार में धरती पर जन्म लिया था। धरती से पाप, अधर्म और असत्य का नाश करने के लिए भगवान ने जन्म लिया और लंका के राजा महा ज्ञानी रावण का वध किया था। राम नवमी के दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, आज देश में भगवान श्रीराम के विशाल मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। देश में अभी भी श्रीराम के प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनकी देश में कई मान्यता मानी जाती है। आज जिन-जिन जगहों पर भगवान राम के मंदिर बने हुए हैं, कहा जाता है कि 14 साल के वनवास के दौरान इन जगहों पर भगवान राम जी ने कुछ समय बिताया था।

देश में प्रसिद्ध हैं भगवान राम के यह मंदिर (Bhagwan Ram Ke Famous Mandir)

कालाराम मंदिर, नासिक (Kalaram mandir in Nashik)

कालाराम मंदिर नासिक जिले में स्थित है, जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने पंचवटी में कुछ समय बिताया था। इस जगह पर आज कालाराम जी का मंदिर बनाया हुआ है, इस मंदिर में रामजी की काली मूर्ति स्थित है। इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। कहा जाता है कि उन्हे सपना आया था, कि गोदावरी नदी में भगवान राम की काले रंग की मूर्ति है, अगले दिन उन्होंने जाकर देखा तो वहां पर भगवान की प्रतिमा थी, जिसे निकालकर इस मंदिर में स्थापित किया गया।

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश (Ram Raja Mandir in Orchha, Madhya Pradesh)

राम राजा मंदिर ओरछा जिले में स्थित है, जोकि मध्य प्रदेश में स्थित है। इस मंदिर में भगवान की पूजा एक राजा के रूप में की जाती है। इस मंदिर में भगवान को हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है, और शस्त्रों की सलामी दी जाती है।

रघुनाथ मंदिर, जम्मू (Raghunath Temple in Jammu)

जम्मू में वैसे तो मां वैष्णो देवी का धाम प्रसिद्ध है, लेकिन इसके अलावा यहां रघुनाथ मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। जहां भगवान राम की भव्य मंदिर बना हुआ है, इसके अलावा यहां सात और मंदिर बने हुए हैं। इस मंदिर में अनेक देवताओं की पूजा की जाती है।

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु (Ramaswamy Temple in Kumbakonam, Tamil Nadu)

तमिलनाडु में स्थित रामास्वामी मंदिर भगवान श्रीराम का बेहद ही सुंदर मंदिर है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ-साथ भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमा भी विराजित है।

Tags:    

Similar News