Banaras Ka Famous Samosa: बनारस का ये समोसा कहीं नहीं मिलता, आइए जाने इसके बारे में

Banaras Ka Famous Samosa: क्या आप जानते हैं कि भोले बाबा की नगरी बनारस में आपको अलग किस्म का समोसा मिलता है जो आपको बेहद पसंद आएगा। आइये जानते हैं क्या है इसकी खासियत।

Update: 2023-07-02 02:39 GMT
Varanasi Samosa (Image Credit-Social Media)

Famous Samosa in Varanasi: अगर आप भारतीय हैं तो आपने कभी न कभी समोसा ज़रूर खाया होगा। साथ ही ये भारत में सबसे मशहूर नाश्तों में से एक है। जिसे मैदे से बनी खस्ता परत में चटपटे आलू को भरकर भरे तेल में ताला जाता है। दुनियाभर में लोग इसे खूब चाव से खाते और परोसते भी हैं। इसे लाल और हरी चटनी के साथ काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भोले बाबा की नगरी बनारस में आपको अलग किस्म का समोसा मिलता है जो आपको बेहद पसंद आएगा। आइये जानते हैं क्या है इसकी खासियत।

कहीं नहीं मिलेगा बनारस के समोसे जैसा स्वाद

बनारस की गलियों में घूमते घूमते अगर आप थक जाएं और आपको भूख लग जाये तो आपको जगह जगह जो चीज़ खाने को मिलगी उसमे सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हैं समोसे। आपको यहाँ हर तरह के समोसे मिल जायेंगे। जिसका स्वाद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। और यहाँ के स्वाद में आपको खो जाने को मजबूर कर देगा। साथ ही जहाँ आपने ज़्यादातर आलू की फिलिंग वाला समोसा खाया होगा वहीँ यहाँ आपको मटर, पनीर और यहाँ तक की मीठा खोये से भरा समोसा भी मिल जायेगा। जिसका स्वाद आपके मुँह में घुल जायेगा।

बनारसी समोसा अपनी। बनावट के लिए काफी मशहूर है जिसे कुछ ख़ास अंदाज़ में बनाया जाता है जिसकी बाहरी परत काफी कुरकुरी होती है और फिलिंग में ज़्यादातर सुगन्धित जड़ी बूटियाँ होतीं हैं। इसमें पड़ी नपी तुली मात्रा इसे और भी ज़्यादा स्वादिष्ट बनाता है। जिसके बाद आप इसे बार बार खाना चाहेंगे। बनारस में स्ट्रीट फ़ूड पद्धति काफी प्रचलित है और समोसा आपको हर गली नुक्कड़ पर मिल जायेगा। यहां पर आये पर्यटक अक्सर यहां से मशहूर समोसों का आनंद लेते देखे जा सकते हैं।

समोसा आपको बनारस की गलियों में हर समय ताज़ा बनता दिखाई पड़ेगा। साथ ही इसको आप कुल्हड़ वाली चाय के साथ ले सकते हैं जो आपको तरोताज़ा कर देगी। इतना ही नहीं ये एक सस्ता और पेटभराऊ नाश्ता है जिसे भारत का सबसे लोकप्रिय नाश्ता समझा जाता है। बाहर से आये लोग भी इस नाश्ते का लुफ्त उठाते नज़र आते हैं। उन्हें भी इसका चटपटा स्वाद बेहद पसंद आता है।

Tags:    

Similar News