Tourist Places : कड़कड़ाती ठंड में बनाएं इन जगहों का प्लान, लें गर्माहट का अहसास

देश में  कुछ ऐसे शहर है जहां ठंड में रहना आपके लिए मजेदार ट्रिप हो सकता है। जहां की खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा और आप घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं।

Update: 2021-01-16 02:58 GMT
देश में  कुछ ऐसे शहर है जहां ठंड में रहना आपके लिए मजेदार ट्रिप हो सकता है। जहां की खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा और आप घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं।

लखनऊ : भारत के उत्तर में सर्दी अपना कहर बरपा रही हैं और लोग अपने घरों में रहना ही अच्छा समझ रहे हैं। लेकिन कई लोग हैं जिन्हें इसी समय छुट्टियां मिलती हैं। वे इन दिनों का आनंद घूमकर लेना चाहते हैं। ऐसे में अगर ज्यादा ठण्ड पसंद नहीं हैं तो ऐसी जगहों का चुनाव करना चाहिए जो थोड़ी गर्म हो घूमने का पूरा मजा दे। देश में कुछ ऐसे शहर है जहां ठंड में रहना आपके लिए मजेदार ट्रिप हो सकता है। जहां की खूबसूरती देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा और आप घूमने का पूरा मजा ले सकते हैं।

 

चीप एंड बेस्ट कोलकाता

अगर इस सर्दी बंगाल के व्यंजनों को खाने का दिल कर रहा है। मछती की वेराइटी खाना चाहते है और सर्दी से भी बचना चाहते है तो कोलकाता बेस्ट ऑप्शन है। कोलकाता में घूमने लायक बहुत सी जगहे और एतिहासिक इमारते है।

यह पढ़ें...गर्ल्स ट्रिप के लिए बेस्ट Destination, यहां बेफिक्र होगा अंदाज, करेंगी फुल मस्ती

 

चेन्नई

सर्दियों के मौसम में चेन्नई जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। यहां पर ठंड का एहसास भी नहीं होगा। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है और प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है।

 

ट्रेवल लिस्ट क्लचर्ड शहर

घूमने के लिए गुजरात में बहुत कुछ है। सर्दियों में घूमने के लिए गुजरात सबसे अच्छी जगह है। गुजरात के सुंदर नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस सर्दियों में घूमने का मन है तो गुजरात को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लें।

 

खूबसूरत गोवा

सर्दियों में गोवा की सैर पर जा सकते हैं। यहां पर खूबसूरत नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। गोवा में अधिक ठंड भी नहीं पड़ती है। सर्दियों के मौसम में गोवा के समुद्र तटों पर घूमने का अलग ही मजा है। अगर आप हनीमून पर जाने की सोच रहे तो गोवा बेस्ट ऑप्शन है।

यह पढ़ें...भारत के बेस्ट Destination ये Beach, इतना सुंदर नजारा देखकर भूल जाएंगे विदेशों को

 

निजामों का शहर

सर्दियों के मौसम में हैदराबाद में भी तापमान सामान्य रहता है। चार मीनार और मोतियों का विशाल संग्रह इस शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है। सर्दियों में हैदराबाद जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। हैदराबाद में ठंड का एहसास नहीं होगा।

 

Tags:    

Similar News