Kanpur Famous Tourist Place: कानपुर में फेमस हैं यह टूरिस्ट प्लेस, परिवार के साथ बना सकते हैं प्लान

Kanpur Famous Tourist Place: यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जो शहर को बाकियों से अलग बनाते हैं। वहीं कानपुर की खासियत यहां की संस्कृति और पारंपराओं के लिए जाना जाता है।

Update:2023-05-13 14:59 IST
Kanpur Famous Tourist Place (Image- Social media)

Kanpur Famous Tourist Place: उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर बेहद ही खास जगहों के लिए जाना जाता है। यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जो शहर को बाकियों से अलग बनाते हैं। वहीं कानपुर की खासियत यहां की संस्कृति और पारंपराओं के लिए जाना जाता है। इस शहर में कई प्रसिद्ध जगहें भी हैं जहां जाना लोगों को बेहद ही पसंद होता है। यहां आपको शहर की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताया है। जो शहर में फेमस टूरिस्ट प्लेस के तौर पर जाने जाते हैं।

कानपुर फेमस टूरिस्ट प्लेस

श्री राधा कृष्ण मंदिर (Shri Radhakrishna Temple)

कानपुर के सर्वोदय नगर के गोविंद नगर रोड पर श्री राधाकृष्ण मंदिर शहर की फेमस जगहों के तौर पर जाना जाता है। जहां आपको प्राचीन और आधुनिक दोनों तरह की कला का प्रदर्शन देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर बेहद ही सुंदर और फेमस है जहां आप कई खास तरह की चीजें देख सकते हैं। यह मंदिर घनी हरियाली और छोटी झीलों से घिरा हुआ है।

मोती झील (Moti Jheel)

कानपुर के बेनझाबर इलाके में स्थित मोती झील बेहद ही सुंदर और शानदार है। जो शहर में एक बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के तौर पर जानी जाती है। कहा जाता है कि इस झील को अंग्रेजों के समय से ही शहर में पानी उपलब्ध करने के लिए बनाया गया था। यहां पर काफी फेमस और मजेदार पार्क और लैंडस्केप गार्डन बना हुआ है। जहां लोग अपने परिवार के साथ आते हैं।

फूल बाग और कानपुर संग्रहालय (Phool Bagh and Kanpur Museum)

कानपुर में स्थित यह फूल बाग की बेहद ही खूबसूरत और शानदार जगह के तौर पर जानी जाती है। जो ब्रिटिश शासनकाल में ही यहां पर स्थापित कर दिया गया था। यह मनोरंजन स्थल के रूप में डिजाइन हुआ था। आज यहां पर फेमस कानपुर संग्रहालय भी स्थापित है, जो फेमस टूरिस्ट प्लेस के तौर पर जाना जाता है।

Tags:    

Similar News