Lucknow Famous Momos: लखनऊ में फेमस अंग्रेजी मैन का मोमोज, आपने खाये क्या ?

Lucknow Famous Momos Shops: अगर आप भी मोमोस खाने के शौक़ीन हैं और आपको अलग अलग तरह और टेस्ट के मोमो खाना पसंद है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आएं हैं जो आपको यकीनन अपना दीवाना बना देगा।

Update: 2023-08-19 11:03 GMT
Lucknow Famous Momos Shops (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Momos Shops: अगर आप भी मोमोस खाने के शौक़ीन हैं और आपको अलग अलग तरह और टेस्ट के मोमो खाना पसंद है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आएं हैं जो आपको यकीनन अपना दीवाना बना देगा। ये मोमोस केवल अपने स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि इसे बेचने के अंदाज़ को लेकर भी काफी पॉपुलर हो रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्या ख़ास है इन मोमोस में और ये आपको कहाँ मिलेगा।

लखनऊ के अंग्रेजी मैन के मोमोज़ का है अनोखा स्वाद

लखनऊ में भले ही मुग़लई खाना काफी ज़्यादा फेमस हो लेकिन उतना ही यहाँ का वेजिटेरियन फ़ूड भी पॉपुलर है। ऐसे में लखनऊ की चटोरी गली में आपको कई अलग अलग ज़ायके मिल जायेंगे जहाँ आपको साउथ इंडियन से लेकर नार्थ इंडियन और चायनीज़ से लेकर इटैलियन फ़ूड का भी गज़ब का स्वाद मिल जायेगा। ऐसे में आपको बता दें कि आप लखनऊ के गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे के पास चटोरी गली में 'मैड अबाउट मोमोस ' नाम के छोटे से स्टाल पर पर लाजवाब मोमोस खा सकते हैं। ये स्वाद आपको पहले कभी नहीं मिला होगा।

ये स्टाल सुमित महाजन नाम के एक शख्स की है जो बेहद अलग और यूनिक अंदाज़ में अपने मोमोस बेचते आपको नज़र आ जायेंगे। दरअसल आपने कभी किसी मोमोस बेचने वाले को अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हुए मोमोस बेचते नहीं देखा होगा लेकिन यहाँ आपको मोमोस भी अंग्रेजी स्टाइल में मिलेगा। आपने ये अंदाज़ पहले कभी नहीं देखा होगा। इतना ही नहीं यहाँ आपको सबसे पतली लेयर वाले मोमोस मिलने का भी दावा किया जाता है। और इन मोमोस की एक और ख़ास बात ये है कि ये आपको दो चटनियों के साथ सर्व किये जायेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अलग क्या है दरअसल ये दोनों चटनियों में एक तो मोमोस के साथ अक्सर मिलने वाली शेज़वान चटनी है वहीँ दूसरी बादाम की चटनी है जिसका स्वाद और टेक्सचर काफी स्मूथ सा है। आप जब इन दोनों चटनियों को मिलकर साथ में खाएंगे तो आपको इसका स्वाद अलग सा ही लगेगा।

Full View

आपको बता दे 'मैड अबाउट मोमोस ' नाम की ये स्टाल गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे के पास चटोरी गली में है और यहाँ आपको दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही ये मोमोस खाने को मिलेंगे। साथ ही यहाँ की एक प्लेट में 10 मोमोस आते हैं जिसका मूल्य 100 रूपए है। तो आप कब प्लान कर रहे इन बेहतरीन और अलग स्टाइल के मोमोस खाने का?

Tags:    

Similar News