Lucknow Famous Pav Bhaji: दुबई कार्निवाल में मिलेगा स्वाद का अनोखा फ्लेवर, मुंबई की पाव भाजी ला देगी आपके मुँह में पानी

Lucknow Famous Pav Bhaji Place: लखनऊ में 13 अगस्त से दुबई कार्निवाल लगा है । वहीँ इसके फ़ूड सेक्शन में अगर आप जायेंगे तो वहां भी आपको एक से बढ़कर एक फ़ूड स्टॉल नज़र आएगी।

Update: 2023-09-06 13:04 GMT
Lucknow Famous Pav Bhaji Places (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Pav Bhaji Place: लखनऊ में 13 अगस्त से दुबई कार्निवाल लगा है जहाँ आपको दुबई की कई प्रसिद्ध इमारतों के साथ और भी कई तरह की इमारतों की झलक देखने को मिल जाएगी। वहीँ इसके फ़ूड सेक्शन में अगर आप जायेंगे तो वहां भी आपको एक से बढ़कर एक फ़ूड स्टॉल नज़र आएगी। ऐसे में आप इनकी खुशबू से अपने आप ही इनकी तरफ खींचे चले जायेंगे। फिर चाहे कुरकुरे मोमोज़ हों या यहाँ पर मिल रही दुबई की चाय। और क्या क्या खास है इस कार्निवाल में आइये जानते हैं।

दुबई कार्निवाल में मिलेगा स्वाद का अनोखा फ्लेवर

लखनऊ के अर्जुनगंज में दुबई कार्निवाल लगा हुआ है जिसमे आपको काफी ज़्यादा भीड़ भी नज़र आएगी यहाँ का टिकट 50 रूपए प्रति व्यक्ति है। सबसे पहले आपको दर्शन होंगें केदारनाथ धाम के जिसे बेहद खुबसुरती से बनाया गया है। फिर आपको इस मेले नुमा कार्निवाल में लंदन ब्रिज से होते हुए जाना होगा। अंदर प्रवेश करते है आपको कई प्रसिद्ध देशों की इमारते नज़र आएंगी जिसमे प्रमुख रूप से दुबई की बुज खलीफा है जिसके आगे लोग खूब फोटो खींचा रहे हैं। इसके अलावा यहाँ पेरिस का एफिल टावर से लेकर और भी कई इमारतों को जीवंत करने का प्रयास किया गया है।

इन सभी इमारतों से आगे बढ़ने पर आपको कई स्टाल्स मिलेगी जहाँ आपकी ज़रूरत और साज सज्जा से लेकर कॉस्मेटिक्स जैसी कई दुकाने मिल जाएंगी। इसके बाद आपको कई सारे झूले नज़र आ जायेगे जो काफी बढ़िया राइड कराएँगे। इसी के साथ आपको फ़ूड स्टाल्स भी नज़र आएंगी। जिनमे आपको मुंबई की पाव भाजी का स्टाल दिखेगा जो आपको बेहतरीन स्वाद के साथ साथ मुंबई के फ्लेवर का भी तड़का देगा।

यहाँ पर लोगों की कतरा लगी मिलेगी। साथ ही इसकी खुशबू आपको अपने से ज़्यादा देर तक दूर रहने नहीं देगी। तो अगर आप यहां जाने का प्लान बनते हैं तो मुंबई के इस स्ट्रीट फ़ूड को इस कार्निवाल में ज़रूर चखें।

Tags:    

Similar News