UP Famous Temple: ताले वाला अनोखा मंदिर, किस्मत खोलने के लिए भक्त लगाते है ताला

Prayagraj Famous Temple: आपने कभी मंदिर में ताला लगाकर किस्मत खुलने की बात सुनी है, यूपी के एक मंदिर में ऐसे ही श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी होती है, यहां हम आपको इस मंदिर के बारे में बताने जा रहे है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-03 11:54 GMT

Uttar Pradesh Famous Temple (Pic Credit-Social Media)

Prayagraj Famous Lock Temple: उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मंदिर है, जो अपनी मान्यता और विशेषताओं के कारण पूजे जाते है। यूपी एक ऐसा राज्य है, जहां पर प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के जन्म स्थल से प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। जिन्हें धार्मिक मान्यता से हिंदू समुदाय के द्वारा पूजा जाता है। लेकिन अपने भारत में कई ऐसे मंदिर भी है, जिनकी मान्यता चौकाने वाली है। जहां भगवान के सामने अलग अलग प्रकार से श्रद्धालु अर्जी लगाते है। अपनी मनोकामना भगवान के समक्ष रखते है। 

उत्तर प्रदेश का अनोखा मंदिर

यहां पर हम आपको एक ऐसा ही अजीब मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। जहां भक्त अपनी मनोकामना के लिए श्रद्धा से मंदिर प्रांगण में ताला लगाकर जाते है। चौकिए नहीं मंदिर प्रांगण में मतलब मुख्य द्वार पर नहीं मंदिर में ताला लगाने के लिए अलग से सुविधा है।

नाम: नागेश्वर नाथ मंदिर

लोकेशन: मुट्टीगंज प्रयागराज, नियर आर्य कन्या स्कूल, उत्तर प्रदेश 

मान्यता: ताला लगा कर मनोकामना मांगने की


महादेव के एक रुप को समर्पित है ये मंदिर

आप भगवान शिव के कई प्राचीन और चमत्कारिक मंदिरों के बारे में जानते होंगे। हम आपको एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अपनी किस्मत खोलने के लिए ताला लगाना पड़ता है। यहां पर ताले में आपकी किस्मत कैद होकर भगवान के हाथों में होती है। इस मंदिर के गर्भगृह में मुख्यरुप से महादेव का शिंवलिंग विराजमान है। जिसे नाथेश्वर नाथ महादेव के नाम से जाना जाता है। 


मंदिर मे अनोखा है मन्नत मांगने का तरीका

मंदिर में मन्नत मांगने के लिए लोग मंदिर प्रागंण में ताला लगाते है। उसके पश्चात भगवान के समक्ष माथा टेककर पूजा अनुष्ठानों में भाग लेते है। जिसके बाद जब वह मन्नत पूरा हो जाता है तो भक्त वापस मंदिर आकर ताला खोल कर भगवान जी को धन्यवाद करते है।


500 वर्ष पुराना है यह विशेष मंदिर

500 साल पुराने नाथेश्वर महादेव मंदिर जमीन से करीब 5 फीट अंदर बना हुआ है। इस रहस्मयी मंदिर में मांगी गई सभी मुराद जरुर पूरी होती है। मान्यता है कि यहां जब कोई भक्त मन्नत मांगने के लिए आता है तो वह मंदिर पर ताला लगा कर जाते है। लेकिन जब मुराद पूरी हो जाती है तो वापस मंदिर आकर उस ताले को खोला भी जाता है। नाथेश्वर महादेव मंदिर में एक छोटा सा प्राचीन शिवलिंग है जिसे नाथ सम्प्रदाय ने स्थापित किया था। मंदिर का निर्माण भी इसी सम्प्रदाय द्वारा किया गया। यह मंदिर स्थानीय लोगों के साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 


शिवरात्रि पर्व पर होती है भीड़

कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ को खुश करना बेहद आसान होता है। यहां पर इस दिन बहुत भीड़ होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते है। महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ रहती है। पूरे देश के शिव मंदिरों पर भक्त गंगाजल लेकर आते हैं और मन्नत मांगते हैं।

Tags:    

Similar News