रक्षाबंधन वीकेंड पर अगर कर रहे हैं घूमने का प्लान, देश की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

देश में कल यानी 22 अगस्त को रक्षाबंधन है। यह पर्व हर साल के सावन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-21 05:34 GMT

टूरिज्म प्लेस (फोटो:सोशल मीडिया)

देश में कल यानी 22 अगस्त को रक्षाबंधन है। यह पर्व हर साल के सावन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस मौके पर भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। देश में सभी धर्मों के लोग रक्षाबंधन के पर्व को धूमधाम से मानते हैं। अगर आप इस रक्षाबंधन वीकेंड पर एडवेंचर करना चाहते हैं तो देश की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं। हम आपको

ट्रैकिंग के लिए उत्तराखण्ड जाएं

अगर आप रक्षाबंधन के वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं तो ट्रैकिंग के लिए उत्तरखंड जा सकते हैं। उत्तराखंड को देवों की भूमि भी कहा जा सकता है। उत्तराखंड में कई धर्मों और पर्यटन स्थल है। जो अपनी अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड में ट्रैकिंग स्पॉट भी है।

उत्तराखंड की घूमने की जगह (फोटो:सोशल मीडिया)

घूमने के लिए गोवा बीच जाएं

अगर आप घूमना चाहते हैं तो गोवा जा सकते हैं। गोवा अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व नें प्रसिद्ध है। यहां हर वर्षों काफी संख्या में घूमने वाले लोग आते हैं। गोवा में घूमने के लिए बीच के साथ-साथ कई पिकनिक स्पॉट भी हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर आप अपने बहन अथवा भाई के साथ गोवा सैर कर सकते हैं। आप कैंपिग के लिए पणजी, अंजूना बीच और तालपोना बीच जा सकते हैं।

गोवा बीच की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)


रक्षाबंधन पर अडंमान की करें सैर

अंडमान अपनी समुद्री खूबसुरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में यहां पर्यटक हनीमून बेबीमून और रोमांटिक वैकेशन के मानने के लिए आते हैं। रक्षाबंधन वीकेंड में यदि आपका प्लान है कहीं घूमने का तो आप अपने परिवार के साथ अंडमान निकोबार जाकर रक्षाबंधन वीकेंड को यादगार बना सकते हैं। अंडमान में आप स्विमिंग सार्फिंग फिशिंग आदि चीजों का आंनद उठा सकते हैं।

अडंमान की खूबसूरत जगह (फोटो:सोशल मीडिया) 

रक्षाबंधन पर करें बीड़ बिलिंग

जो लोग एडवेंचर के शौकीन हैं, एडवेंचर करना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग के लिए उनको बीड़ बिलिंग जरूर जाना चाहिए। यहां पैराग्लाइडिंग दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर की जाती है। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करना आसान नहीं होता है। इसके लिए पैराग्लाइडिंग करते समय सावधानियां जरूर बरतें। अगर आप पैराग्लाइडिंग करने में असहज महसूस करते हैं, तो आप न करें। इसके लिए आप बीड़ बिलिंग की सैर कर सकते हैं।

बीड़ बिलिंग की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

रक्षाबंधन पर ऋषिकेश की खूबसूरत जगहों पर जाए घूमने

अगर आप वाटर स्पोटर्स पंसद करते हैं। और एडवेंचर करना चाहते हैं तो इस रक्षाबंधन वीकेंड पर ऋषिकेश जरूर जाएं। यहां आप भाई और बहन के साथ जंपिंग,रिवर राफ्टिंग और संर्फिग और वाटरफॉल ट्रैकिंग आदि चीजों का आंनद उठा सकते हैं। 

ऋषिकेश की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया) 


Tags:    

Similar News