Famous Volcano PaniPuri: बेहद फेमस है सूरत की Volcano Pani Puri, कहीं और नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद

Surat famous Volcano PaniPuri: जहां के गोल-गप्पे न सिर्फ लोगों को पसंद आते हैं, बल्कि वह दूसरों को भी इसी जगह का स्वाद चखने के लिए एडवाइस देते हैं।

Update: 2023-03-17 09:57 GMT
Image- Volcano panipuri

Surat famous Volcano PaniPuri: यूं तो कई ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट में हैं जो हमको अपना दिवाना बनाते हैं, कई ऐसी चीजें भी हैं जो हमें पसंद नहीं आती है। लेकिन बात अगर पानी पूरी यानी गोल गप्पे की होती है तो शायद ही कोई हो जो इसे मना करे। बल्कि गोल-गप्पे का मान सुनने के बाद तो कई दुकानों के नाम याद आ जाते हैं। जहां के गोल-गप्पे न सिर्फ लोगों को पसंद आते हैं, बल्कि वह दूसरों को भी इसी जगह का स्वाद चखने के लिए एडवाइस देते हैं। आपने कई जगहों पर गोल-गप्पे खाए होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के गोल-गप्पे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसका स्वाद बेहद ही खास है, जिसे देखकर ही आपका मन इसे चखने का करने लगेगा।

देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

फेमस स्ट्रीट फूड गोल-गप्पे को बनाने और खिलाने का सबका अपना अलग-अलग तरीका होता है। इसी तरह सूरत में पानी-पूरी खिलाने का अनोखा अंदाज होता है। यहां कूंड में रखा हरा गोल-गप्पे का पानी और ऊपर से डाली गई बूंदी देखकर ही स्वाद का अंदाजा लग जाता है। वहीं साथ में रखा बटाटा इस पानी-पूरी को एक अलग स्वाद देता है। इसी अनोखे स्वाद को चखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

Full View

परोसने से पहले तैयार किया जाता है रगड़ा

इस पानी-पूरी को रगड़ा एक अलग और अनोखा स्वाद देता है। जिसे तैयार करने के लिए पास रखे बटाटा यानी आलू में गोल-गप्पे का पानी मिलाया जाता है। जिसके बाद इसे गोल-गप्पे में डालकर फिर पानी डालकर लोगों को खिलाया जाता है। रगड़ा तैयार करने के लिए आलू को उबालकर उसे अच्छे से फोड़कर उसमें नमक और मिर्च डालकर अच्छे से मिलाया जाता है। जिसके बाद इस आलू को एक परात में रखकर तैयार किया जाता है। इस आलू को भैया घर से तैयार करके लाते हैं, और यहां दूकान पर आकर उसमें पानी मिलाकर इस बटाटा को रगड़ा का रूप दिया जाता है।

अनोखे तरीके से परोसी जाती है पानी पूरी

सूरत में मिलने वाली यह पानी-पूरी बेहद ही खास तरीके से परोसी जाती है। जिसे किसी मीठी चटने के साथ नही बल्कि सलाद के साथ परोसा जाता है। अपने ग्राहकों को भैया पहले दोने में सलाद रखकर देते हैं, जिसमें प्याज, बंद गोभी आदि होते हैं। इस सलाद के ऊपर भैया लोगों पानी-पूरी खिलाना शुरू करते हैं। जिसके लिए पहले गोल-गप्पे को ऊपर फोड़कर उसमें रगड़ा डाला जाता है, जिसके बाद इसमें पानी डालकर लोगों खिलाया जाता है।

पानी-पूरी के साथ मिलता है रगड़ा चूरमा

सूरत की इस फेमस पानी-पूरी के साथ रगड़ा चूरमा भी दिया जाता है, जिसके लिए आपको कोई पेमेंट नहीं करनी होती। इसे बनाने का तरीका भी बेहद ही अलग है, जिसके लिए पहले सभी पापड़ी को एक बर्तन में लेकर अच्छे से फोड़ दिया जाता है। जिसके बाद इसमें सलाद और हरी चटनी डालकर इसमें नमक डाला जाता है। नमक और बाकि चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर इसमें थोड़ा गोल-गप्पे का पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाया जाता है और ग्राहको के लिए परोसा जाता है

सूरच में यह दुकान हर रोज लगाई जाती है, जहां हजारों लोग भैया के हाथ से बने यह गोल-गप्पे चखने आते हैं। कहना है कि रोजाना 10 से 20 हजार गोल-गप्पे यहां खिलाए जाते हैं। और सिर्फ 20 रुपये में आपको यहां एक प्लेट पानी-पूरी मिलेगा, जिमसे आपको 5 गोल-गप्पे खिलाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News