Taj Mahal Night View: दिन ही नही रात के समय भी शानदार दिखता है ताजमहल, और भी बढ़ जाती है खूबसूरती

Taj Mahal Night View: दुनिया के सात अजूबों में भारत के ताजमहक को भी गिना जाता है। सफेद संगमरमर से बना यह ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर के लोग ताजनगरी आगरा में आते हैं।

Update: 2023-05-05 11:50 GMT
TajMahal Night View(Image- Social media)

Taj Mahal Night View: ताजमहल की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता है। इसकी खूबसूरती के चर्चे तो देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सुने जाते हैं। यही कारण है कि दुनिया के सात अजूबों में भारत के ताजमहक को भी गिना जाता है। सफेद संगमरमर से बना यह ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर के लोग ताजनगरी आगरा में आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन के समय ही नहीं बल्कि रात के समय भी ताजमहल की खूबसूरती देखने लायक होती है। जिसका दीदार करने के लिए लोगों में भी काफी उत्सुक्ता देखी जाती है।

बेहद खूबसूरत है ताजमहल

रात के समय और खूबसूरत दिखता है

यदि ताजमहल दिन के समय शानदार नज़र आता है, तो रात के समय भी इसकी खूबसूरती कहीं कम नहीं होती है। विशेषकर पूर्णिमा की रातों में इस इमारत का एक लुभावना रूप दिखाई देता है। हर महीने में सिर्फ पांच दिनों के लिए, ताजमहल रात को देखने के लिए के खोला जाता है। जब पर्यटक इस इमार को देख सकते हैं। पूर्णिमा से दो रात पहले, पूर्णिमा की रात और उसके बाद की दो रातें आप ताजमहल को रात में देखने का अनुभव कर सकते हैं।

रात में ताजमहल देखने का समय

रात के समय ताजमहल देखने के लिए पर्यटक सूर्यास्त के बाद ताजमहल परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। हर महीने सिर्फ केवल पांच ही दिनों तक आप यह इमारत रात के समय देख सकते हैं। जिसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है इस निर्धारित समय के अनुसार आप रात 8:30 बजे से 12:30 बजे के बीच तारों की चांदनी में यह स्मारक देख सकते हैं। इस दौरान पर्यटक केवल 30 मिनट ही परिसर के अंदर बिता सकते हैं।

रात के समय दिखता है जादुई वातावरण

ताजमहल रात के समय बेहद ही अनूठा और शानदार दिखता है। क्योंकि यह स्मारक फ्लडलाइट्स से खूबसूरती से जगमगाता है, जिससे एक जादुई वातावरण बन जाता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि रात को देखने के लिए पर्यटक की संख्या सीमित है, रात में देखने के लिए आपको प्री-बुकिंग करवानी होती है।

Tags:    

Similar News