Tatya Village Farm Jhansi: तात्या विलेज में लें 100 साल पुरानी रसोई का आनंद, स्वादिष्ट खाना जीत लेगा दिल

Tatya Village Farm Jhansi: झांसी उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। चलिए आज आपको यहां के एक शानदार फूड स्पॉट के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-02-14 09:00 GMT

Tatya Village Farm Jhansi (Photos - Social Media)

Tatya Village Farm Jhansi :भारत में कई अलग अलग राज्य हैं। जिनकी अपनी संस्कृति, परंपरा, रहन सहन, बोली और खानपान है। हर राज्य की अपनी एक विशेषता है जिसके लिए उसे पहचाना जाता है। इन राज्यों में स्थित अलग अलग शहर भी अपनी खासियतों के चलते पहचाने जाते हैं। किसी शहर का कोई पर्यटक स्थल प्रसिद्ध है तो कोई अपनी शानदार डिशेज के लिए पहचाना जाता है।

झांसी उत्तर प्रदेश की एक ऐसी जगह है जो बहुत खूबसूरत है। इस जगह का इतिहास से गहरा नाता है। अब भला झांसी का नाम सामने आने के बाद किसे झांसी की रानी की याद नहीं आएगी। झांसी का रानी लक्ष्मी बाई से गहरा नाता है। इस शहर में कई सारे ऐतिहासिक स्थल मौजूद है, जहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

यदि आप झांसी जाएं और वहां पर आपको कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो आप ऐसी जगह की तलाश करेंगे जहां आपको बहुत ही कम पैसे में स्वादिष्ट खाना मिल सके। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको झांसी में स्थित एक ऐसे जगह के बारे में बताएंगे। जहां लो बजट में अनलिमिटेड फूड मिलता है। यहां साल भर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है।



फेमस है तात्या विलेज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं तात्या विलेज की जो की झांसी में स्थित है। बता दें कि ये जगह खेतों के बीच में है। इस गांव का नाम दिहाड़ी है। यहां पर 100 साल पुरानी रसोई का देसी बुंदेलखंडी खाना मिलता है। सबसे खास बात ये है कि ये खाना महज 299 रुपए में अनलिमिटेड होता है। यहां आपको मंगोड़ी और चूल्हे की दाल बाटी मिलती है। जो देसी तरीके से चूल्हे पर बनाया जाता है। खेतों के बीच में स्थित इस रेस्टोरेंट में 22 आइटम सर्वे किए जाते हैं।



मिलेंगे ये आइटम्स

यहां पर आपको मठा, चटनी, मंगोड़ी, सलाद, तली मिर्च, पापड़, गुड़, अचार, मक्खन, दाल, कड़ी पकौड़ा, चोखा, सब्जी, बारा, भूरा, महेरी, मक्का टिक्कड़, बाजरा टिक्कड़, बाटी, चावल, लड्डू समेत कई सारे फूड आइटम्स मिलते हैं।



शानदार पिकनिक स्पॉट

यहां पर पिकनिक स्पॉट भी है। यहां का घी काफी ज्यादा डिमांड में बना रहता है। यहां का घी आपको अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी मिल जाएगा। यहां आपको बहुत तरह का खाना मिल जाएगा। यहां आप अपनी फैमिली पार्टनर या फिर फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां बाटी, मकई की रोटी और असली मक्खन की रोटी भी मिलती है जो काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। अगर झांसी जा रहे हैं तो यहां जाना ना भूलें।

Tags:    

Similar News