दुनिया भर में 6.85 करोड़ लोग विस्थापित

Update: 2018-06-20 12:05 GMT

त्रिपोली: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने कहा है कि दुनिया भर में विस्थापित लोगों की संख्या 6.8 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। ग्रांडी ने प्रवासी केंद्रों व शिविरों के दो दिवसीय दौरे के दौरान निरीक्षण करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "विस्थापित लोगों की संख्या खतरनाक है और यह अच्छा नहीं है। यह संख्या दुनिया भर में करीब 6.85 करोड़ पहुंच चुकी है, ऐसा संघर्ष, हिंसा व युद्ध के बढ़ने से हुआ है, जिसने लोगों को अपने देश को छोड़ने को मजबूर किया है।"

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने कहा कि विस्थापित 58 प्रतिशत गरीब और विकासशील देशों से हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही के दौरान यूरोप पहुंचने वाले प्रवासियों की संख्या में कमी आई है।

उन्होंने कहा, "सबसे ज्यादा संख्या में शरणार्थियों के पोषक देशों के पास उन्हें सहारा देने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, इसके लिए संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के तरह उनके बोझ को साझा करना चाहिए और सहायता करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सीमाओं व बंदरगाहों को बंद करना बढ़ते अप्रवासन प्रवाह के जोखिम का समाधान नहीं है।

इतालवी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में अपने बंदरगाहों को बंद कर दिया था और 600 अप्रवासियों के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के जहाज को स्वीकारने से इनकार कर दिया था। इन 600 अप्रवासियों को भूमध्यसागर से बचाया गया था।

स्पेन इन अप्रवासियों को स्वीकार करने पर सहमत हुआ।

ग्रांडी ने कहा कि लीबिया के 25,000 अवैध प्रवासियों को पुनस्र्थापित करने का अंतर्राष्ट्रीय संकल्प धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

--आईएएनएस

Similar News