नहीं कर रही हैं आप ब्वॉयफ्रेंड से शादी, तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है बर्बादी

Update: 2016-10-10 10:26 GMT

लखनऊ: त्योहारों का सीजन आ चुका है और इसके बाद ही शादी-बारातों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। किसी लड़की के हाथों में उसके प्यार की मेहंदी लगेगी, तो किसी को अपने सपनों का शहजादा मिलेगा। लेकिन वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं, जिन्हें उस इंसान का हाथ थामना होगा, जिसे उनके परिवार वालों ने सेलेक्ट किया है।

अब हमारे परंपराओं वाले इंडिया में तो अरेंज मैरिज को लव मैरिज से ज्यादा तवज्जो दी जाती है। माना भी क्यों न जाए, हमेशा से अरेंज मैरिज लव मैरिज से ज्यादा सफल होती आईं हैं। लेकिन इस चक्कर में कई लव स्टोरीज आज भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए ब्वॉयफ्रेंड से शादी न कर पाने वाली लड़कियों से जुड़ी अनसुनी बातें

इस वजह से कई लड़कियां अपने प्‍यार को नहीं पा पाती हैं। उनकी शादी उस लड़के से परिवार वाले कर देते हैं, जिसे वह सेलेक्ट करते हैं। ऐसे में कई बार लड़कियां कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। ऐसे में उन्‍हें सावधान रहने की जरूरत है।

लेकिन बता दें कि जो लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं कर पाती हैं, उन्हें अपने नए हमसफर के साथ कुछ खास बातें शेयर नहीं करनी चाहिए। नहीं तो उन्हें बाद में काफी परेशानी होती है।

आगे की स्लाइड में जानिए नई दुल्हनें किन बातों का रखें ध्यान

लड़कियां प्यार के मामले में काफी सेंटी होती हैं। ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद भी कई बार वे अपने पुराने प्यार को नहीं भूल पाती हैं। ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने के बावजूद वो उसे अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं और उनकी यही मासूमियत उनके लिए परेशानी बन जाती है, क्योंकि वह अपने उस दोस्त यानी की ब्वॉयफ्रेंड उसे अपनी शादी में बुला लेती हैं। लेकिन आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। लड़के गर्लफ्रेंड की शादी में आ तो जाते हैं, लेकिन अपने जज्बातों को नहीं छुपा पाते हैं। उनकी छोटी सी गलती लड़की के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या बात न बताएं लड़कियां अपने मंगेतर को

कहते हैं कि नए किसी भी रिश्ते की बुनियाद सच्चाई की नींव पर रखी जानी चाहिए। लेकिन यह भी सच है कि कई बार कुछ रिश्तों को बचाने के लिए कुछ बातें छुपानी भी पड़ती हैं। यह जरुरी नहीं है कि अपने मंगेतर को लड़कियां हर बात बताएं। जिस लड़के के साथ शादी फिक्स हुई है, लड़कियों को उसे अपने पुराने प्रेमी की प्रेम कहानी के ग्रन्थ नहीं सुनाने चाहिए। वरना पहले से ही लड़के को लड़की पर शक होने लगेगा, जो कि बाद में और भी परेशानियां खड़ी कर सकता है।

आगे की स्लाइड में जानें किस बात का लड़कियां गलती से भी ब्वॉयफ्रेंड के सामने जिक्र

कई बार लड़कियां जब अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं कर पाती हैं। तो वह अपने होने वाले पति या मंगेतर में भी उसके जैसी ही खूबियां ढूंढती हैं। जब वह अपने होने वाले मंगेतर से मिलती हैं, तो अपने ब्वॉयफ्रेंड के गुणगान करने लगती हैं। ऐसे में उनकी शादी होने से पहले टूट जाती है। जिसका कारण कोई और नहीं बेचारा उनका ब्वॉयफ्रेंड होता है। तो लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी ब्वॉयफ्रेंड का गुणगान मंगेतर या पति के सामने न करें।

Tags:    

Similar News