JNU हिंसा की ऐसे हुई प्लानिंग: व्हाट्सएप चैट वायरल, कहा- VC-पुलिस अपनी

Update: 2020-01-06 04:36 GMT

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार देर रात दो गुटों में हिंसा हो गयी। कुछ नकाबपोश लोगों ने युनिवर्सिटी परिसर में घुस कर छात्रों को बुरी तरफ पीटा। इस दौरान पुलिस भी देर से पहुंची। हालाँकि अब पुलिस नकाबपोश आरोपियों की तलाश में हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नकाबपोश कौन थे और किस मकसद से उन्होंने हिंसा की। इस बाबत अब एक व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें परिसर में हिंसा की प्लानिंग हो रही है।

चैट में हो रही हिंसा की प्लानिंग:

जेएनयू में हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट वायलर हो रही है। इसमें पूरे हमले की साजिश का खुलासा किया गया है। इस चैट को विनोद कापड़ी ने रिट्वीट किया है। व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ लोग बात कर रहे है कि क्या करना है.. पुलिस और कुलपति को लेकर भी बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें: JNU में हुई हिंसा पर अमित शाह की सख्ती, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

चैट में लोग विश्वविद्यालय के गेट पर भीड़ एकत्र करने की बात कहा रहे हैं। वहीं ग्रुप में कोड वर्ड में भी बात कर रहे है कि आज कैसा रहा मैच? गेट पर कुछ करना चाहिए।

वहीं ग्रुप में ये भी कहा गया, पुलिस नहीं आएगी और वीसी अपना है। इसके अलावा कैसे एंट्री करना है, किसे-किसे निशाना बनाना है, ये पूरी पटकथा ग्रुप पर ही तैयार हो रही है।

ये भी पढ़ें: JNU हिंसा: AIMS में घायलों से मुलाकात के बाद बोलीं प्रियंका-छात्रों ने बताया कि…

हालाँकि जब चैट में दिए गये नम्बरों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो कुछ ने बताया कि उनके नम्बर का गलत इस्तेमाल किया गया है। वहीं एक ने कहा कि उसके दोस्त ने मैसेज पोस्ट किये हैं। वहीं दो अन्य लोगों का कहना है कि जानकारी लेने के लिए ग्रुप ज्वाइन किया था।

Full View

क्या है मामला:

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। दरअसल, देर रात लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे। जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस पर आरोप है कि वह देर से पहुंची। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News