नाखूनों में होने वाले सफेद दाग भी कहते हैं, क्या समझ पाते हैं आप?

Update: 2016-11-30 07:18 GMT

लखनऊ: हाथ की लकीरों को देख कर आपका भविष्य बताया जा सकता है। इतना ही नहीं उसमें छिपे रहस्य भी जान सकते हैं। जिस तरह हाथों की उंगलियों के आकार को देख आपका कैरेक्टर पता चल जाता है उसी तरह नाखूनों पर बने निशान भी बहुत कुछ बयां करते हैं।

नाखूनों पर निचले हिस्से में आधा चांद बना होता है, जो नाखून के बाकी हिस्सों के अपेक्षाकृत ज़्यादा सफेद होते हैं। क्या किसी ने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता हैं? दरअसल, ये नाखून का एक अहम हिस्सा होता है। इस हिस्से को लैटिन भाषा में लुनाला(Lunala )कहा जाता है। हिंदी में इसको छोटा चांद कहते हैं। ये महज़ एक डिज़ाइन नहीं है, ये आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत से रहस्य को उजागर करता है।

आगे की स्लाइड्स में पढें सफेद दाग के बारे में...

जानें कब होते हैं ये सफेद दाग हेल्थ के लिए सही

चीन के परम्परागत पद्धति में नाखूनों के निशान से अच्छे और बुरे हेल्थ का अनुमान लगाया जाता है। जो हेल्थ मापने का बैरोमीटर होता है। लुनाला की स्थिति हेल्थ को बताती है। जब आपका हेल्थ सही नहीं होता है, तो ये लगभग नाखून से गायब हो जाते हैं और हेल्थ सही होने के साथ ही ये निशान वापस आ जाते हैं। अगर 10 उंगलियों के नाखूनों में से 8 के लुनाला दूधिया सफ़ेद रंग के हों, तो आपका स्वास्थ्य बहुत बेहतर है। फिर आपको फिक्र करने की ज़रूरत नहीं।

आगे की स्लाइड्स में पढें सफेद दाग के बारे में...

कब होता है खतरा

अगर आपकी उंगलियों के नाखूनों में से ये लगातर गायब होते जा रहे हैं या बस अंगूठे में ही लुनाला (Lunula) बचे हैं, तो आपको अपने हेल्थ के प्रति सजग होने की ज़रूरत है और आप जल्द ही बीमार पड़ने वाले हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि ये आधे चांद आपके शरीर से जुड़े अन्य कई रोगों और बातों का खुलासा करते हैं। साथ ही साथ ये बताते है कि आपको आयरन की कमी, थाएरॉएड की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए लगातार इस पर नज़र गड़ाए रखिये क्योंकि क्या पता कब ये आपके स्वास्थ्य के ख़राब होने की जानकारी दे दें।

Tags:    

Similar News