जाकिर नाईक के बारे में ये '15 फैक्ट्स' नहीं जानते होंगे आप

Update: 2018-07-06 11:04 GMT

लखनऊ : विवादित इस्लामिक धर्म उपदेशक जाकिर नाईक की पहचान नफरत फैलाने वाले भाषण देने, धनशोधन करने वाले के तौर पर है। लेकिन हममें से कई उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे। ऐसे में हम आपके सामने रख रहे हैं उनकी जन्मकुंडली।

ये भी देखें :जाकिर नाईक का प्रत्यर्पण नहीं करेगा मलेशिया, जानिए पूरा माजरा

1. जाकिर को कट्टरपंथी सलाफ़ी विचारधारा का हामी माना जाता है।

2. जाकिर इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

3. जाकिर विवादित पीस टीवी चैनल के भी संस्थापक हैं।

ये भी देखें : जाकिर नाईक के संगठन IRF ने राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए थे 50 लाख रुपए

4. कई इस्लामी प्रचारकों के विपरीत, इनके व्याख्यान बोलचाल की भाषा में हैं।

5. जाकिर इंग्लिश में अपने उपदेश देते हैं न कि उर्दू या अरबी में।

6. जाकिर सूट और टाई पहनते हैं।

7. जाकिर ने सार्वजानिक रूप से इस्लाम में सांप्रदायिकता को अस्वीकार किया है।

8. ढाका आतंकवादी हमलों के बाद सामने आया कि हमलावर जाकिर से प्रभावित था।

9. जाकिर नाईक पेशे से एक डॉक्टर हैं।

10. जाकिर दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध उपदेशक मुनाज़िर अहमद दीदात से प्रभावित हैं।

11. मुसलमानों में भी एक वर्ग उनका कट्टर विरोधी है।

12. जाकिर ने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा हथियार है, एक हीरो विलेन बना सकता है। जिसकी चर्चा दुनिया भर में हुई।

13. फेसबुक पर जाकिर के एक करोड़ चालीस लाख और ट्विटर पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

14. जाकिर इस समय मलेशिया में रह रहे हैं।

15. मलेशिया ने जाकिर नाईक का प्रत्यर्पण करना से मना कर दिया है।

Tags:    

Similar News