BJP को तगड़ा झटका! अब क्या करेंगी स्मृति ईरानी, अमेठी में कांग्रेसियों ने लगाई सेंध

लोकसभा चुनाव की निराशा के बाद रविवार को पहली बार अमेठी में कांग्रेस बीजेपी से सीधे मुकाबले पर दिखी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पासी समाज के जोरदार नेता को राजेन्द्र भारती और उनके साथ आए दो सौ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Update: 2020-02-02 12:55 GMT

अमेठी: कांग्रेस को अमेठी में शिकस्त खाए मात्र आठ माह गुजरे हैं। इससे पहले का दौर कांग्रेस के लिए बेहद बुरा रहा। हर दिन हर समय अमेठी में बड़े-छोटे और कद्दावर नेता का कांग्रेस से मोह भंग था। हर एक को भाजपा में अपना राजनैतिक भविष्य नजर आ रहा था। लेकिन आठ महीने के अंदर ही भाजपाईयों को अपना भविष्य अंधकार मय नजर आने लगा। ऐसे में यहां के भाजपाईयों का स्मृति ईरानी और उनके दल से मोह भंग होने लगा है। जिसका प्रमाण रविवार को मिला जब दो सौ की संख्या में भाजपाई कांग्रेस का झंडा हाथ में उठाए दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें—राहुल गांधी का मोदी प्रेम! पीएम के व्यायाम पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ली चुटकी

अमेठी में कांग्रेस बीजेपी से सीधे मुकाबले पर दिखी

लोकसभा चुनाव की निराशा के बाद रविवार को पहली बार अमेठी में कांग्रेस बीजेपी से सीधे मुकाबले पर दिखी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पासी समाज के जोरदार नेता को राजेन्द्र भारती और उनके साथ आए दो सौ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि राजेन्द्र भारती अब तक बीजेपी की सक्रिय राजनीति में थे। वो यहां तिलोई क्षेत्र के पासी समाज के असरदार नेता माने जाते हैं। उनके साथ आज बीस ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी बीजेपी से किनारा करते हुए कांग्रेस का झंडा उठाया है। राजेन्द्र भारती ने कहा है कि कांग्रेस ही ऐसे देश की पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसी उम्मीद के साथ आज आपने साथियो संग कांग्रेस में विश्वास जताया है।

ये भी पढ़ें—लाखों कमा रही 9 साल की बच्ची: इसके शौक के आगे राजे-महराजे हैं फेल

क्या अमेठी भाजपा में सब कुछ सही चल रहा है

गौरतलब है कि राजेंद्र भारती जो तिलोई क्षेत्र से आते हैं योगी सरकार में मंत्री सुरेश पासी भी उसी क्षेत्र से आते हैं। सुरेश पासी वर्तमान में जगदीशपुर सीट से विधायक हुए हैं। ऐसे में मंत्री के क्षेत्र से उनके समाज का बड़ा नेता अगर भाजपा छोड़ रहा है तो बड़ा सवाल बनता है। वो ये कि क्या अमेठी भाजपा में सब कुछ सही चल रहा है? अगर ऐसा ही रहा तो 2022 में भाजपा के लिए अमेठी में दिक्कत खड़ी हो सकती है।

Tags:    

Similar News