Sonbhadra News: सामूहिक विवाह में हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए 591 जोड़े, दिए गए गृहस्थी से जुड़े उपहार

Sonbhadra News: जिले में बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों पर निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां 591 जोड़े हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

Update: 2023-01-25 14:58 GMT

सोनभद्र: सामूहिक विवाह में हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए 591 जोड़े, दिए गए गृहस्थी से जुड़े उपहार

Sonbhadra News: जिले में बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों पर निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां 591 जोड़े हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की तरफ से उन्हें गृहस्थी से जुड़े उपहार भेंट किए गए और सफल जीवन का आशीर्वाद दिया गया।

विवाह से पहले सभी जोड़ों को सज-धजकर बारात निकाली गई। आयेाजन स्थल पर घरात और आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने अगवानी की और जरूरी रश्मों की अदायगी कराते हुए, विवाह की प्रक्रिया संपन्न कराई। कुल 591 जोड़ों में 512 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इसमें 205 जोड़े अनुसूचित वर्ग, 216 जोड़े अनुसूचित जनजाति वर्ग, 90 जोड़े पिछड़ा वर्ग और एक जोड़ा सामान्य वर्ग का शामिल रहा। वहीं सात जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग के थे, जिनके निकाह की प्रक्रिया पूरी कराई गई। आयोजन स्थलों पर पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

कुल 85 जोड़ों का विवाह कराया गया

चोपन ब्लाक मुख्यालय पर कुल 85 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें 35 अनुसूचित वर्ग के, 28 अनुसूचित जनजाति वर्ग के, 21 पिछड़ा वर्ग से और एक जोड़ा सामान्य वर्ग से शामिल हुआ। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने सपत्नीक कन्यादान किया। इसके बाद वर-वधू को गृहस्थी से जुड़ी सामग्री प्रदान करने के साथ ही, सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया।

दुद्धी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह में 105 जोड़ों की शादी रचाई गई। इसमें 32 अनुसूचित वर्ग, 57 अनुसूचित जनजाति वर्ग, 15 पिछड़ा वर्ग और एक जोड़ा अल्पसंख्यक वर्ग से शामिल हुआ। भाजपा विधायक रामदुलार गौड़ ने कन्यादान के साथ ही वर-वधू के मंगलमय जीवन की कामना की। सीडीओ सौरभ गंगवार सहित अन्य अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जवीन के लिए गृहस्थी से जुड़ी सामग्री भेंट की।

म्योरपुर में 119 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें 39 अनुसूचित वर्ग, 59 अनुसूचित जनजाति वर्ग, 20 पिछड़ा वर्ग और एक अल्पसंख्यक वर्ग का जोड़ा शामिल रहा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कन्यादान किया और वर-वधू को आर्शीवाद देकर उनके सफल जीवन की कामना की।

बभनी ब्लाक में 96 जोड़ों का विवाह

बभनी ब्लाक में 96 जोड़ों का विवाह रचाया गया। इस आयोजन में 25 जोड़े अनुसूचित वर्ग, 46 जोड़े अनुसूचित जनजाति वर्ग से, 21 जोड़े पिछड़ा वर्ग से और चार जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग से शामिल हुए। सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश सह संगठन मंत्री आनंद ने कन्यादान किया और वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

कोन ब्लाक में भी कुल 114 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। 74 जोड़े अनुसूचित वर्ग, 26 जोड़े अनुसूचित जनजाति वर्ग, 13 जोड़े पिछड़े वर्ग और एक जोड़ा अल्पसंख्यक वर्ग का शामिल रहा। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, सभी ब्लाकों के बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी बनी रही।

Tags:    

Similar News