Aaj Ka Mausam: यूपी में बारिश और बाढ़ का कहर, इन 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 37 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-15 02:22 GMT

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का अनुमान सटीक होता नहीं दिखा रहा है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मॉनसून कल भी रूठा रहा। भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद भी पिछले दो दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। हालांकि प्रदेश की कई नदियां पिछले दिनों हुई भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 700 गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम के लिए अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में 15 से 18 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 

अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में आज बारिश की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में जमकर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में आज बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और बारिश के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। तापमान की बात करें तो आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम का तापमान इसी तरह चलता रहेगा।

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की आशंका जाहिर की है। प्रदेश के खीरी, पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बहरचई, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, मऊ, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, झांसी, महोबा, जालौन और हमीरपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, आगरा, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और औरैया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।  

Tags:    

Similar News