Aaj Ka Mausam: रूठ गया मॉनसून, जानिए यूपी में अब किस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब 20 जुलाई के बाद बारिश होगी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-17 02:22 GMT

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में शुरुआती बारिश के बाद मॉनसून अपनी राह भटक गया है। कुछ दिन की तेज बारिश के बाद अब फिर से मौसम ने करवट लेना चालू कर दिया है। गर्मी से मिली राहत खत्म होती नजर आ रही है। एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। बारिश में भीग रहे लोग एक बार फिर पसीने से तर हो रहे हैं। जुलाई में शुरुआती बारिश के बाद मौसम विभाग के तमाम दावों को धता बताते हुए मॉनसून ने अपना रुख मोड़ लिया है। कहा जा रहा है कि मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है। मौसम विभाग का दावा है कि प्रदेश अब 20 जुलाई के बाद ही मॉनसून की बारिश होगी। फिलहाल कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 

इस दिन होगी बारिश

मॉनसून के शिफ्ट होने के बाद एक बार फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। गिरा हुआ पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। लोगों को बारिश की आश है। मौसम विभाग ने दोबारा मॉनसून के लौटने को लेकर दावा किया है। इसके अनुसार 20 जुलाई के बाद मॉनसून दस्तक दे सकता है। उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में 20 से 25 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की आशंका है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 29.77 डीग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 35.95 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे। 

इन जिलों में आज भी अलर्ट

बारिश न होने के दावे की बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों को लेकर बारिश का दावा किया है। इसके अनुसार प्रदेश के कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

कल भी नहीं हुई बारिश

राजधानी लखनऊ में कल यानी मंगलवार को बादल छाए रहे मगर बारिश नहीं हुई। तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। कल मंगलवार को पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के तापमान में 0.9 डिग्री की बढोतरी हुई। रात में लखनऊ का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के रूठने से बुधवार को भी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Tags:    

Similar News